{"_id":"690cf823c05c21f53605ad6a","slug":"marriage-arranged-for-rs-2-lakh-bride-missing-with-jewellery-sonbhadra-news-c-194-1-son1018-136984-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दो लाख लेकर कराई शादी, गहने लेकर दुल्हन लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दो लाख लेकर कराई शादी, गहने लेकर दुल्हन लापता
विज्ञापन
सोनभद्र। राजस्थान के एक व्यक्ति को जाल में फंसा कर एक महिला से उसकी शादी कराई गई। गिरोह के लोगों ने शादी में खर्च के नाम पर दो लाख रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद सहेली की दादी के निधन के बहाने दुल्हन गहने लेकर सोनभद्र आई और गायब हो गई। एसपी के निर्देश पर राॅबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
राजस्थान के रायपुर जिले के थाना विंदायनगर निवासी राजू गुर्जर ने एसपी को सौंपे प्रार्थना पत्र में बताया कि मूल रूप से घोरावल के खुटहां निवासी रीमा की शादी जयपुर के रामदयाल से शादी हुई थी। वह उससे परिचित था। उसके जरिये पिछले साल वह करमा के धौरहरा निवासी सीताराम की पत्नी सुमित्रा से मिला था।
उस समय रीमा भी खुटहां में थी। सोनभद्र आने पर उससे मुलाकात हुई। उन लोगों ने 40 वर्षीय एक महिला से उसकी मुलाकात कराई, जिसका नाम सुगिया बताया। उसके कथित रिश्तेदारों से भी मिलवाया। बताया गया कि सुगिया की पहले शादी हुई थी, लेकिन अब पति से अलग रह रही है। उसे लेकर सभी राजस्थान पहुंचे।
विज्ञापन
वहां 13 अगस्त 2025 को जयपुर कचहरी में लिव इन रिलेशनशिप के कागजात तैयार कराए गए। कुछ दिन तक दोनों साथ रहे। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने हनुमान मंदिर जयपुर में सुगिया से उसकी शादी कराई और खर्च के नाम पर उससे दो लाख रुपये लिए। 26 सितंबर को उसके पास सुमित्रा का फोन आया। उसने अपनी दादी के निधन की जानकारी दी।
इस पर उसने सुगिया को लाकर सुमित्रा के घर धौरहरा छोड़ दिया। यहां रहने के दौरान ऑनलाइन पैसा मंगवाकर सुगिया ने ब्रह्मनगर रॉबर्ट्सगंज में किराए का कमरा ले लिया और छठ पूजा के नाम पर घोरावल क्षेत्र के डीबर स्थित रिश्तेदारी में चली गई। 24 अक्तूबर को उसे भी पूजा में डीबर बुलाया। 29 अक्तूबर को सुगिया को अपनी कार से लेकर इको प्वाइंट पहुंचा।
वहां से वह धर्मशाला चौक आया तो सुगिया किराए के कमरे से आने की बात कहकर चली गई। घंटों इंतजार किया। डीबर जाकर जानकारी की लेकिन उसका पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।