{"_id":"56fc073c4f1c1ba47af00253","slug":"marksheet-students-with-the-pen","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकपत्र के साथ छात्रों को दिया गया कलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकपत्र के साथ छात्रों को दिया गया कलम
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Wed, 30 Mar 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय खचार में बुधवार को छात्र-छात्राओं को अंकपत्र के साथ ही प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलम दी गई। इसके अलावा एमडीएम में मीनू के अनुसार तहरी और दूध दिया गया।
मुख्य अतिथि उप बेसिक शिक्षा अधिकारी विमला शंकर त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी उदय चंद्र राय, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह, ग्राम प्रधान विनय प्रकाश व कार्यक्रम संयोजक राष्ट्रपति व राज्यपाल के जरिए सम्मानित प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम संयोजक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने वक्तव्य में शिक्षा की गुणवत्ता, जीवन के प्रति आवश्यकता तथा सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अध्यक्षता अशोक सिंह व संचालन सहायक अध्यापक राकेश त्रिपाठी ने किया। रमाशंकर मिश्र, संजय सिन्हा, मंगला शंकर त्रिपाठी, बालकिशुन, राजेंद्र कुमार, बलिराम, चंद्रावती सिंह, आकांक्षा यादव, रंजना राय, विमलेश सिंह, सिम्मी उपाध्याय, रीता कुमारी, आदित्य कुमार मिश्रा मौजूद रहे।