फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Markets lit up with colorful fringes

रंग बिरंगी झालरों से जगमग हुए बाजार

Sun, 16 Oct 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Markets lit up with colorful fringes
राबर्ट्सगंज में विद्युत झालरबत्ती की खरदारी करते लोग।संवाद - फोटो : SONBHADRA
रंग-बिरंगी झालरों से जगमग हुए बाजार
विज्ञापन

सोनभद्र। दीपोत्सव नजदीक आने के साथ ही बाजार में तैयारी तेज हो गई है। त्योहार पर घर सजाने के लिए लोग तरह-तरह के सजावटी सामान खरीद रहे हैं। दुकानों पर सजी रंग-बिरंगी झालर लोगों को काफी पसंद आ रही है। दुकानदार भी ज्यादा बेहतर जलने वाली झालरों को अपनी दुकान के बाहर सजा कर ग्राहकों को आकर्षित कर रहे है। चीन की झालरों से ज्यादा भारतीय झालरों की मांग है। दीपावली पर हर कोई अपने घरों को आकर्षक ढंग से सजाना चाहता है। साल भर बाद इस दिन के लिए ही लोग अपने घरों की सफाई, रंग-रोगन कराते हैं। विद्युत झालरों से घर सजाया जाता है, ताकि देवी महालक्ष्मी और विघ्नहर्ता श्रीगणेश उनके घर में प्रवेश कर सुख-समृद्धि प्रदान कर सकें। दीपावली की तैयारियों में जुटे लोग घरों को सजाने के लिए तरह-तरह की खरीदारी कर रहे हैं। कोई फर्नीचर खरीद रहा है तो कोई घरों की खूबसूरती बढ़ाने वाले फ्लावर पॉट व झालर की जगमगाती लाइटों को पसंद कर रहा है। ग्राहकों की भीड़ दुकानों पर बढ़ने से दुकानदार भी काफी खुश है। कई बार से नुकसान में जा रहा धंधा एक बार वापस रौनक से खिल उठा है। ऐसे में ग्राहकों को दुकानदार पसंदीदा सामानों को चुनने के बाद आकर्षक छूट भी दे रहे हैं। दुकानदारों की मानें तो चीन की झालरों से ज्यादा बेहतर रोशनी और सजावटी झालर भारतीय हैं। इन्हें देख कर लोग आकर्षिक हो रहे हैं। बल्ब, झूमर, मिनी एलईडी झालर, फ्लावर पॉट झालर आदि की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed