फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Markets decorated with chips, papad and namkeen for Holi

Sonebhadra News: होली के लिए चिप्स, पापड़ और नमकीन से सजा बाजार

Thu, 26 Feb 2026 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Markets decorated with chips, papad and namkeen for Holi
रॉबर्ट्सगंज में होली के लिए सजे चिप्स पापड़ की दुकान पर खरीदारी करते लोग।-संवाद
सोनभद्र। होली पर्व नजदीक आते ही जिले के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। रंगों के त्योहार की तैयारियों के बीच शहर की दुकानों पर रंग-बिरंगे पापड़, चिप्स, कचरी और तरह-तरह के नमकीन की दुकानें सज गई हैं। आकर्षक पैकिंग, विविध स्वाद और अपेक्षाकृत किफायती दामों के कारण ग्राहक खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में सुबह से देर शाम तक लोगों की भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज के गुरुद्वारा रोड स्थित दुकानों पर विशेष रूप से रंगीन चिप्स, पापड़ और कचरी की मांग अधिक है। दुकानदार महेश कसेरा ने बताया कि होली करीब आते ही इन उत्पादों की बिक्री कई गुना बढ़ गई है।
विज्ञापन

ग्राहकों की पसंद को देखते हुए अलग-अलग रंग और आकार के पापड़ तथा चिप्स उपलब्ध कराए गए हैं, इन्हें बच्चे और बड़े दोनों पसंद कर रहे हैं। दुकानदार सुरेश केशरी ने बताया कि चकरी और भिंडी 60 रुपये प्रति किलो, आलू व इमरती चिप्स 180 रुपये प्रति किलो तथा ब्रांडेड पापड़ करीब 200 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार थोक बाजार से भी पर्याप्त माल मंगाया गया है, ताकि त्योहार के दौरान कमी न हो। खरीदार अपने परिवार और मेहमानों के लिए पसंदीदा नमकीन और पापड़ खरीदते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोग दूर-दराज के रिश्तेदारों को भेजने के लिए भी इन वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि होली तक बिक्री में और तेजी आएगी और इस बार त्योहार पर अच्छा कारोबार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed