फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Many people including advocate's sons were attacked, case registered

सोनभद्र में अधिवक्ता के बेटों समेत कई लोगों पर हुआ हमला, केस दर्ज

Sat, 19 Mar 2022 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Many people including advocate's sons were attacked, case registered
सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को होली के दौरान कई स्थानों पर मारपीट की घटनाएं हुईं। राबर्ट्सगंज में मनबढ़ों ने अधिवक्ता के पुत्रों समेत कई पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी लेकिन एक भी हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज में शुक्रवार को मनबढ़ों ने अधिवक्ता के बेटे समेत दो की पिटाई कर दी। बड़ा बेटा जब भाई को बचाने गया तो मनबढ़ों ने उसे भी पीट दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि राबर्ट्सगंज के पूरब मोहाल निवासी अधिवक्ता प्रभाकर श्रीवास्तव की तहरीर पर तीन नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वादी का कहना है कि विपक्षीगणों ने अनायास उनकेे बेटे समर्थ श्रीवास्तव और तीन चार दोस्तों को पीटकर घायल कर दिया। मनबढ़ों ने बीयर की बोतल सिर पर फोड़ दी जिससे सिर फअ गया। बड़ा बेटा कुशांक गया तो उसकी पिटाई कर फरार हो गए। उधर रात में पवर गांव मेें पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जानकारी होने पर फोर्स के साथ कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा और एसएसआई ऐश खां पहुंचे तो विवाद करने वाले फरार हो गए। इसी तरह से घुरमा, बभनौली समेत कई गांवों में मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस हलाकान रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed