{"_id":"6337317cf6a8fe57fb24f447","slug":"many-people-demolished-kutcha-houses-in-the-hope-of-a-pucca-house-now-asking-for-installments-back-sonbhadra-news-vns6769756192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्के आवास की आस में कई लोगों ने गिरा दिए कच्चे मकान, अब वापस मांग रहे किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्के आवास की आस में कई लोगों ने गिरा दिए कच्चे मकान, अब वापस मांग रहे किस्त
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में डीएम से मदत की गुहार लगाने पहुंचे रामगढ़ के ग्रामीण।
- फोटो : SONBHADRA
सरकार की ओर से गरीबों को पक्का मकान मुहैया कराने के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पाने के लिए कई ने अपने कच्चे मकान और झोपड़ियों को ढहा दिया। आवास बनाने के लिए प्रथम किश्त के रूप में मिले धन से बुनियाद आदि का कार्य भी करा दिया लेकिन अब धन वापस करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। मामला चतरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामगढ़ का है।
बृहस्पतिवार को फोर्स के साथ सेक्रेटरी लाभार्थियों के घर पहुंच कर आवासों के निर्माण के लिए मिले रुपयों को वापस करने की बात कही। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में लाभार्थियों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई। रामगढ़ के राजू, कमलावती, मुन्नी, गीता, रामनरेश, कृष्ण कुमार हिरावती आदि ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है कि वर्ष 2016-2017 को आवास बनाने के लिए उन लोगों के खाते में प्रथम किस्त के रूप में 44000 रुपये मिले थे। इस धनराशि से बुनियाद आदि का कार्य कराया गया।
अब ब्लॉक कर्मी कह रहे हैं कि आप लोगों का आवास नहीं बनेगा। उनका कहना है कि पक्का मकान बनाने के लिए उन लोगों ने अपने कच्चे मकान गिरवा दिए हैं। इतना ही नहीं बुनियादी आदि का कार्य कराने में धन कम होने पर ब्याज पर कर्ज भी ले लिए है। आरोप है कि अब सेक्रेटरी पुलिस के सहयोग से उन लोगों पर रुपये वापस करने के लिए दबाव दे रहे हैं। गीता का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी पुलिस उनके यहां आवास का रुपये वापस कराने के लिए पहुंची थी। कहा कि डीएम को पत्रक देकर मदद की गुहार लगाई गई है। डीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।