फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Many of rain fell continuously house, broken banded

लगातार बारिश से कई घर गिरे, बंधी टूटी

Sat, 13 Aug 2016 11:58 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Sat, 13 Aug 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Many of rain fell continuously house, broken banded
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के ममुआ गांव के संपर्क मार्ग पर भरा बारिश का पानी।
 जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद शनिवार को राहत मिली। दिन भर धूप रही जिससे लोगों को राहत महसूस हुई। उधर बारिश के चलते चोपन ब्लॉक के तमाम ग्राम पंचायतों में दर्जनों लोगोें के घरों में पानी घुस गया। उन्हें ग्राम पंचायतों के भवनों में पनाह दी गई है। कई जगह पर सड़क और बंधी भी टूट गई है। 
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से बारिश से दिनचर्या प्रभावित रही। जिला मुख्यालय पर वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बारिश के चलते फ्लाईओवर के नीचे पुसौली गांव में सड़क पर पानी भरा रहा। दोपहर में घंटों आवागमन प्रभावित तो रहा ही, रात में भी करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहने से ट्रकों की लंबी कतार लग गई थी।
विज्ञापन


उधर बढ़ौली चौराहा और नई बस्ती में कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। कोन प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में लगातार हुई बारिश से जहां लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई वहीं घर, बांध और सड़क भी सही सलामत नही बचे। बारिश से शुक्रवार की रात ग्राम पंचायत खेमपुर की बड़ी बंधी टूट गई। इससे बरवाडीह गांव में लोगों के घरों में पानी घुस गया। लोगों के सामने उनके कच्चे मकान ढह गए। गांव के महेंद्र प्रसाद पुत्र रामजी, अयोध्या प्रसाद पुत्र सखीचंद्र, उमेश, कृष्णा प्रसाद, अक्षैवर, राधेश्याम उपाध्याय, विद्या, नागेश्वर, विमलेश, जोखन, अशर्फी का कच्चे मकान ढह गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी ग्राम प्रधान ने तहसीलदार से लगायत डीएम तक को दी। पूर्व प्रधान बरवाडीह इसरार अली ने सामुदायिक भवन व मिनी सचिवालय में सभी पीड़ितों को शरण दिलाई। रामगढ़ में जिला पंचायत सदस्य विमलेश यादव की आठ भैंस बह गई। चाची कला में नरहटि सम्पर्क  मार्ग भी तेज धारा में कट गया। दुद्धीः लगातार हो रही बारिश से कनहर नदी के तटवर्ती इलाके के ग्राम डूमरा में कनहर नदी का पानी घुस गया। बस्ती में पानी आने से पांच लोगों के कच्चा मकान धराशायी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed