{"_id":"58dd3f9a4f1c1bb00463dda0","slug":"manipulation-in-grain-distribution","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अनाज वितरण में हेराफेरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अनाज वितरण में हेराफेरी
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Thu, 30 Mar 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
wheat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर ब्लाक के जमशीला ग्राम पंचायत में सरकारी अनाज की हेराफेरी के मामले की जांच शुरू हो गई है। गुरुवार को पूर्ति निरीक्षक चोपन शम्शुल हुदा की अगुवाई में पहुंची पांच सदस्यीय टीम ने जांच की। जांच में हेराफेरी उजागर हुई है। इसके अलावा वितरण की क्या स्थिति है, इसको लेकर भी ग्रामीणों से पूछताछ की गई। दो-तीन दिन में जरूरी कार्रवाई की संस्तुति करते हुए जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
फरवरी में प्रधान शांति देवी एवं अन्य ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि पूर्ति विभाग की तरफ से अभी तक जमशीला में पांच सौ घरों के लिए राशन कार्ड पर्ची उपलब्ध कराई गई है। जबकि अनाज एक हजार घरों के हिसाब से आ रहा है।
पात्र गृहस्थी के लिए 273 और अंत्योदय के लिए 8.4 कुंतल अनाज सरकारी दूकानों को मिलता है। ऐसे में पांच सौ घरों का अनाज कहां जा रहा है, इसकी जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए। 21 मार्च के अंक में अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से उठाया। जिसको संज्ञान में लेते हुए डीएम प्रमोद उपाध्याय ने मामले में जांच का निर्देेश जारी किया है।
विज्ञापन
उनके निर्देश पर डीएसओ ने पांच सदस्यीय टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया। गुरुवार को जमशीला पहुंची टीम ने प्रधान के साथ ही करीब 100 कार्डधारको से जानकारी ली। इस बाबत पूर्ति निरीक्षक चोपन ने माना कि वितरण में हेराफेरी हुई है। दो-तीन दिन में पूरी रिपोर्ट डीएसओ को सौंप दी जाएगी। बता दें कि अनाज वितरण में अनियमितता की शिकायत पर जमशीला की दुकान निलंबित कर कोहरौलिया से अटैच की जा चुकी है।