{"_id":"602825a88ebc3ee9562ea87f","slug":"man-injured-by-slipping-from-ladder-dies-sonbhadra-news-vns574542869","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत के सीढ़ी से फिसलकर युवक का घायल, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत के सीढ़ी से फिसलकर युवक का घायल, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के भलपहरी ग्राम पंचायत के महुआदोहर गांव में शुक्रवार की शाम सीढ़ी से फिसल कर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
कन्हैयालाल ने बताया उनका पुत्र मुकेश कुमार जायसवाल (22) अपने घर की साफ सफाई मे लगा था। सफाई करते समय अचानक उसका पैर सीढ़ी से फिसल गया और वह नीचे गिर गया। सीढी से नीचे गिरने के बाद उसे गंभीर चोटें आई। परिजन उसे घायल अवस्था में धनवंतरि चिकित्सालय बीजपुर एनटीपीसी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसको देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही घर और गांव में कोहराम मच गया। वहीं शनिवार की सुबह डॉक्टर ने मृतक का मेमो जरिए पुलिस को घटना की जानकारी पुलिस को दी। मेमो के आधार पर बभनी थाने के सब इंस्पेक्टर रामायण राम ने धनवंतरी चिकित्सालय बीजपुर में जाकर युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। सब इंस्पेक्टर रामायण राम ने बताया कि मृतक के पिता के तहरीर पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक शव का पीएम नहीं हुआ था।