फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Make coordination and complete the work of rejuvenation of schools soon

Sonebhadra News: समन्वय बनाकर शीघ्र पूरा कराएं स्कूलों के कायाकल्प का कार्य

Thu, 02 Jan 2025 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Make coordination and complete the work of rejuvenation of schools soon
सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने बृहस्पतिवार को परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प अभियान की समीक्षा की। पंचायती राज और बेसिक शिक्षा विभाग को समन्वय बनाकर सभी कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। स्कूलों के ऊपर से बिजली के तार न हटाए जाने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

विकास भवन स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक के दौरान सीडीओ ने सभी 19 बिंदुओं पर कायाकल्प की प्रगति जानी। स्कूलों में फर्श के टाइलीकरण, बाउंड्री, दिव्यांग शौचालय, हैंडवाॅश यूनिट सहित अन्य कार्यों की समीक्षा करते हुए अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने को कहा। बीएसए को निर्देश दिए कि पंचायती राज विभाग से समन्वय बनाकर सभी काम समय से पूरा कराएं। इस कार्य के लिए बजट की कमी नहीं है। जर्जर विद्यालय भवनों के ध्वस्तीकरण और नए निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। समीक्षा के दौरान कई जगह विद्यालयों के ऊपर से गुजरे बिजली के तार न हटाए जाने पर भी नाराजगी जताई। बिजली निगम के एक्सईएन को पहले 100 विद्यालयों की सूची लेकर वहां से तार हटाने के निर्देश दिए। तय समय सीमा में काम न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, डीआईओएस जयराम सिंह, डीपीआरओ नमिता शरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed