फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Maintenance of records was found to be poor, 3 employees were not found.

Sonebhadra News: अभिलेखों के रखरखाव मिला खराब, नहीं मिले 3 कर्मचारी

Sat, 21 Mar 2026 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Maintenance of records was found to be poor, 3 employees were not found.
सोनभद्र। चतरा और नगवां ब्लॉक के निरीक्षण के दौरान सीडीओ जागृति अवस्थी को सफाई और अभिलेखों के रखरखाव में खामियां मिलीं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए लापरवाही बरतने वालों को चेतावनी जारी की। अनुपस्थित रहे तीन कर्मियों को चेतावनी जारी करने के साथ ही जवाब तलब करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। सीडीओ शुक्रवार की दोपहर दो बजे नगवां पहुंची। यहां दो कर्मी नदारद पाए गए। पटल सहायक सिपरसन राम से अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति जानी तो उसकी स्थिति काफी खराब पाई गई। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अभिलेखों को तत्काल दुरूस्त करने के निर्देश के साथ ही पटल सहायक के खिलाफ चेतावनी जारी की। जनवरी-फरवरी माह में किए गए निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का अब तक पूरी तरह अनुपालन न किए जाने को लेकर बीडीओ अनिल कुमार सिंह से भी नाराजगी का इजहार किया। साफ-सफाई की स्थिति खराब मिलने पर भी क्लास लगाई। हिदायत दी कि 15 दिन के भीतर सारी व्यवस्था दुरूस्त कर ली जाएं। दिए गए निर्देशों की अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ ही नदारद मिले कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। यहां के बाद वह चतरा पहुंची। वहां भी एक कर्मी अजय पाठक नदारद मिले। प्रगति पंजिका मांगने पर बीडीओ रूपेश कुमार मंडल ने बताया कि स्टाफ ऑलमारी का लॉक बंद कर चला गया है। इस पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने जहां चेतावनी जारी की। सीडीओ ने कहा कि अगर 15 दिन के भीतर व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली तो इस लापरवाही के लिए जो भी जिम्मेदार होंगे, उन्हें जवाबदेह मानते हुए कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, डीसी मनरेगा रवींद्र वीर, डीपीआरओ नमिता शरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed