फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mahaviri flag procession taken out of Anpara on Budhva Mangal

बुढ़वा मंगल को अनपरा में निकाला महावीरी झंडा शोभायात्रा

Tue, 06 Apr 2021 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Mahaviri flag procession taken out of Anpara on Budhva Mangal
अनपरा। मंगलवार को आस्था का सैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा। मौका था महावीरी झांकी शोभायात्रा का। अद्भुत झांकिया, डीजे और साथ में लगभग सैकड़ों लोग जय श्रीराम, जय बजरंगबली का उद्घोष करते हुए शेभायात्रा निकाली गई। अनपरा बाजार महावीरी झंडे से पट गया था। बाजार के सुनारी गली में स्थित दुर्गा मंदिर से एक साथ निकले जुलूस में शामिल हजारों श्रद्धालुओं को देख प्रशासन के भी हाथ-पांव फूलने लगे। श्रद्धालुओं का उत्साह और उमंग देखने लायक बनता था। गोपाल प्रसाद गुप्ता, नीतेश सिंह चौहान, राजेश गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव, प्रमोद शुक्ला, कृष्णा सिंह, आशीष मिश्रा आदि ने अगुवाई की वही महावीरी झांकी शोभायात्रा में कृष्ण राधा, मां काली का विकराल स्वरूप ,हनुमान जी की झांकी अद्भुत रही। अनपरा से निकलने वाले महावीरी शोभायात्रा में इस बार कोविड-19 को देखते हुए अन्य साल की तरह इस बार कम लोग शामिल हुए। अनपरा के अलावा कहीं की झांकी नहीं आने की इजाजत थी। भगवा महावीरी झंडा लिए हजारों की संख्या में लोगों ने इसे नूरिया मोहल्ला परासी में स्थिति बाबा को समर्पित किया। बुढ़वा मंगल होने के चलते लोगों ने एक दूसरे को रंग तथा गुलाल से सराबोर कर दिया। झांकियों में कहीं भी शिव तांडव कर रहे थे तो कहीं मां काली का विराट स्वरूप तो कहीं कृष्ण राधा की झांकी सजी। जुलूस में सुसज्जित रथ भी थे। जय श्रीराम के गगनभेदी उद्घोष के साथ डीजे की धुन पर थिरकते हुए हनुमान भक्त पूरे माहौल को भक्तिमय कर रहे थे। अनपरा बाजार से निकले जुलूस पर गलियों तथा सड़कों में फूल बरसाए जा रहे थे। महावीरी जुलूस में हिंदुओं के अलावा अन्य वर्ग के लोग भी मुस्लिम सिख ईसाई बड़ी संख्या में शिरकत किए। सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी और पुलिस लगायी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed