फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mahashivratri festival Mother Parvati garlanded Lord Shiva the pandal echoed with cheers

Sonebhadra News : महाशिवरात्रि उत्सव.. मां पार्वती ने भगवान शिव को पहनाई वरमाला, जयघोष से गूंजा पंडाल

Wed, 26 Feb 2025 09:11 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 26 Feb 2025 09:11 PM IST
सार

महाशिवरात्रि पर हर कोई अपना उत्साह प्रकट करता नजर आया। प्रतीक स्वरूप बरात निकाली गई और जब मां पार्वती ने भगवान शिव को वरमाला पहनाई तब हर हर महादेव का उद्घोष होता दिखाई दिया।

विज्ञापन
Mahashivratri festival Mother Parvati garlanded Lord Shiva the pandal echoed with cheers
भगवान शिव ने माता गौरा को पहनाई जयमाला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लौवा पहाड़ी, हीरेश्वर महादेव मंदिर बीड़र एवं मल्देवा में कैलाश कुंज द्वार समेत अन्य शिवालयों पर भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। दोपहर करीब तीन बजे से नगर में शिव बरात निकली। दूल्हा बनकर नंदी पर सवार हुए भगवान शिव की बरात नगर के प्राचीन शिवाला मंदिर व बीड़र में स्थित शिव मंदिर से निकली। महिलाओं ने भगवान शिव का श्रृंगार किया।

विज्ञापन


बरातियों को लेकर भगवान ब्रह्मा, विष्णु के साथ अन्य देवी देवता हीरेश्वर महादेव मंदिर बीड़र व कैलाश कुंज द्वार मल्देवा की ओर चल पड़े। बरात में भूत, पिशाच, बानर आदि का वेश धरे बच्चों के साथ ही कई आदिवासी महिला पुरुष करमा, शैला सरीखे परंपरागत नृत्य करते रहे। रास्ते में विभिन्न संगठनों ने स्टॉल लगाकर बरातियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


मां पार्वती के मायके कैलाश कुंज में अगुआ डॉ. लवकुश प्रजापति और हीरेश्वर महादेव मंदिर में रवींद्र जायसवाल ने पूरी व्यवस्था संभाली। जयमाल का अनुपम दृश्य लोगों में आकर्षण का केंद्र रहा। बरात में चंद्रिका प्रसाद आढ़ती, भोला बाबू, अरुणोदय जौहरी, प्रदीप कुमार, प्रेमचंद आढ़ती, राजेश्वर बाबू राजू, कन्हैया लाल अग्रहरि, पंकज कुमार बुल्लू, बालकृष्ण जायसवाल, नीरज जायसवाल, कमल कानू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुरक्षा के मद्देनजर एएसपी कालू सिंह, कोतवाल मनोज कुमार सिंह फोर्स के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed