यूपी: अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम से भिड़े माफिया, मोबाइल लूटकर फरार
सोनभद्र जिले के केरवा घाट अवैध खनन पर हो रहा था। इस दौरान सूचना पर वन विभाग की टीम रोकने के लिए पहुंचा तो वह टीम से भिड़ गए। इस दौरान भागते समय एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। बुधवार की रात बोधाडीह के केरवा घाट पर अवैध खनन की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम से खनन माफिया भिड़ गए। वनकर्मियों का मोबाइल लूटकर ट्रैक्टर समेत फरार हो गए। बालू लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली मौके पर पलट गई। वन विभाग की टीम ने इसे जब्त कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। वहीं, आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विंढमगंज थाना क्षेत्र के कनहर किनारे बसे ग्राम पंचायत बोधाडीह के केरवा घाट पर बुधवार की रात वन विभाग को अवैध बालू खनन की सूचना मिली थी। बालू खनन व परिवहन को रोकने के लिए खोदवाए गए गड्ढे को पाट कर खनन माफिया बालू निकलवा रहे थे। सूचना पर सक्रिय हुई वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो वहां मौके पर मौजूद 12 हौसला बुलंद खनन माफिया उनसे भिड़ गए।
बालू लदे ट्रैक्टरों को छुड़ाते हुए भागने लगे। पुलिस को फोन करते समय वनकर्मी का मोबाइल भी लूट लिया। भागते समय बालू लदी एक ट्रैक्टर ट्राली मौके पर पलट गई तो खननकर्ता उसे छोड़कर फरार हो गए।
वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया और विंढमगंज थाने में सुपुर्द कर दिया। वन दरोगा सर्वेश सिंह ने बताया कि गुलाब यादव समेत 12 लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी गई है। उनके खिलाफ वन अधिनियम की धारा के तहत रेंज कार्यालय में भी कार्रवाई की गई है।
ओवरलोड बालू लदे दस ट्रक सीज
झारखंड बॉर्डर पर स्थित थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाले रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर झारखंड की ओर से प्रतिदिन सैकड़ों बालू लदे ट्रक गुजरते हैं। बुधवार की रात डीएम के निर्देश पर खनन अधिकारी बीके सिंह, सर्वेयर एसके पाल व विंढमगंज थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सोनकर के नेतृत्व में टीम ने घिवही लाइन होटल के पास दस ओवरलोड बालू लदे ट्रकों को पकड़ लिया।
खनन अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई की गई। सभी ट्रकों के चालक व खलासी फरार हो गए हैं। वाहनों को सीज का दिया गया है।