{"_id":"652d85c3788ee4889800d844","slug":"madhyanchal-players-prevail-in-district-games-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-4737-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जनपदीय खेलों में भारी पड़े मध्यांचल के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जनपदीय खेलों में भारी पड़े मध्यांचल के खिलाड़ी
विज्ञापन
राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में चल रही 32वीं जनपदीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में हुए विभिन्न खेलों में सर्वाधिक मुख्यांचल क्षेत्र का दबदबा रहे। उसे ओवरआल प्रथम स्थान मिला। खिलाड़ियों को सीडीओ सौरभ गंगवार ने पुरस्कृत किया।
शनिवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं की अलग-अलग दौड़, कूद, गोला फेंक, भाला फेंक सहित अन्य स्पर्धाएं हुईं। इसमें जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विद्यालयों को मध्यांचल, पूर्वांचल, शिवांचल, उर्ध्वांचल, ऊर्जांचल, सोनांचल सहित कुल छह जोन में विभाजित किया गया था। इसमें मध्यांचल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए सबसे ज्यादा जीत हासिल की। उसे ओवरऑल प्रथम स्थान दिया गया।
बालिका वर्ग के भजन व कवि दरबार में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज प्रथम, आदर्श इंटर कॉलेज द्वितीय, लोकगीत में आदिवासी इंटर कॉलेज सिलथम प्रथम, आदर्श इंटर कॉलेज द्वितीय, अंत्याक्षरी में किसान निर्मल इंटर कॉलेज खलियारी प्रथम, आदर्श इंटर कॉलेज द्वितीय, भाव गीत आदिवासी इंटर कॉलेज प्रथम, किसान इंटर काॅलेज खलियारी द्वितीय, मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज पांपी तृतीय, एकांकी में राजा शारदा इंटर कॉलेज प्रथम, कलावती शिक्षण संस्थान पगिया द्वितीय स्थान पर रही। बालक वर्ग के भजन में आदिवासी इंटर कॉलेज सिलथम प्रथम, कलावती देवी इंटर काॅलेज द्वितीय, कवि दरबार में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज प्रथम, आदिवासी इंटर कॉलेज द्वितीय, आदर्श इंटर कॉलेज तृतीय, लोकगीत में आदिवासी इंटर कॉलेज प्रथम, अंत्याक्षरी में आदिवासी इंटर कॉलेज प्रथम, आदर्श इंटर कॉलेज द्वितीय, भावगीत में आदिवासी इंटर कॉलेज प्रथम, एकांकी आदिवासी इंटर कॉलेज प्रथम, क्रियात्मक गीत आदिवासी इंटर काॅलेज को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन
सोमवार को आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि सीडीओ सौरभ गंगवार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हार-जीत से कोई फर्क नहीं पड़ता। खिलाड़ी को हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। हर जीत उत्साह बढ़ाती है तो हार आगे बेहतर करने की प्रेरणा देती है। विशिष्ट अतिथि जेएसपी महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डाॅ. प्रसन्न पटेल, पारस सिंह व डीआईओएस आरपी यादव रहे।
अतिथियों का स्वागत सदर ब्लाक प्रमुख अजीत राव व विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. बृजेश कुमार सिंह ने किया। जगदंबा प्रसाद, अनिल सिंह, संतोष तिवारी, चंद्रकांत मिश्र, मुस्तकीन आदि ने निर्णायक रहे। संचालन राकेश शुक्ल व क्रीड़ा सचिव सुनील कुमार राव ने किया। इस दौरान सुशील चौबे, उमाकांत मिश्र, शैलेंद्र चौबे, डीपी सिंह आदि रहे।