{"_id":"5ba139a3867a55013e75c0ab","slug":"made-conscious-for-cleaning","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई के लिए जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई के लिए जागरूक किया
sonebhadra news
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
जागरुकता रैली में शामिल लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत मिशन के तहत राबर्ट्सगंज नगरवासियों को जागरूक करने के लिए मंगलवार को नगरपालिका परिषद कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई। स्वच्छता ही सेवा थीम पर निकली रैली के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि के नेतृत्व में निकाली रैली नगर पालिका कार्यालय से पूरब मोहाल नई मस्जिद, विवेकानंद प्रेक्षागृह से होते हुए मेन मार्केट का भ्रमण कर नपा कार्यालय में सभा के रूप में तब्दील हो गई। इस रैली में राजा शारदा महेश इंटर कालेज, गुरुनानक बालिका इंटर कालेज, राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, विमला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने साथ नगर पालिका कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। लाउडस्पीकर, बैनर व पोस्टर के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने प्लास्टिक का पूर्णतया त्याग करने की अपील की। कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की सफलता की राह में प्लास्टिक की थैलियां बाधक बन रही हैं। इसके अत्यधिक प्रयोग से जगह-जगह पड़े होने से पशुओं द्वारा इसका सेवन कर लिया जा रहा है। जिससे उनका स्वास्थ्य खराब हो रहा है। यहां तक अत्यधिक सेवन से मवेशियों की मौत भी हो जा रही है। इस मौके पर सागर, दिनेश कुमार, जाफर हुसैन, संत कुमार सोनी मौजूद रहे।