फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Made aware about prevention of HIV

Sonebhadra News: एचआईवी से बचाव के लिए जागरूक किया

Fri, 29 Nov 2024 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Made aware about prevention of HIV
सोनभद्र। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में शुक्रवार को एचआईवी के प्रति जागरूकता लाने के लिए कार्यशालाहुई। सुरक्षा से संपूर्ण सुरक्षा तक की थीम पर हुई कार्यशाला में वक्ताओं ने एचआईवी से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया। एचआईवी की जांच के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके सिंह ने कहा कि एचआईवी से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है। असुरक्षित यौन संबंधों के अलावा भी इससे संक्रमित होने के कई कारण हैं। इसकी जानकारी होनी चाहिए। विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में लोगों को जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सीएमएस डॉ. बी. सागर ने कहा कि प्रारंभिक लक्षण दिखते ही एचआईवी की जांच कराएं। इसकी जांच और संक्रमित व्यक्तियों के लिए उपचार की सुविधा निशुल्क उपलब्ध है। इसे छिपाएं नहीं, बल्कि जागरूक होकर जिम्मेदार नागरिक का दायित्व निभाएं। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. एसएस पांडेय, डॉ. आरजी यादव, डॉ. जीएस यादव, उप्र राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के क्लस्टर के जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. रोहित पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed