फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lucky for the problem persists Notbandi

लकी के लिए समस्या बनी नोटबंदी

Sat, 10 Dec 2016 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Sat, 10 Dec 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
Lucky for the problem persists Notbandi
शनिवार को राबर्ट्सगंज स्टेट बैंक के एटीएम के सामने उपभोक्ताओं की लगी कतार।

विज्ञापन
नोटबंदी का एक स्याह पक्ष्‍ा यह भी सामने आ रहा है कि शादी-व्याह के लिए पर्याप्त धन बैंकों से नहीं मिल रहा। इस वजह से कई जगहों पर या तो शादी को टाल दिया जा रहा है या रस्म अदायगी तक ही बात रुक जा रही है। इसी तरह से चीकू टोला की लकी के हाथ पीले होने में  नोटबंदी से दिक्कत आ रही है। बिन मां-बाप की बेटी लकी (18) की शादी के लिए लड़का देखा जा चुका है। लेकिन बैंक से पर्याप्त धन नहीं मिलने से उसका लालन-पालन करने वाले चाचा परेशान हैं। यहां तक कि शादी के पूर्व छेकाई की रस्म अदायगी तक के लिए परिवार के पास पर्याप्त धन नहीं है। रिश्तेदार, नातेदार इस बात को लेकर परेशान हैं कि आखिरकार बिन माता-पिता वाली इस लड़की की शादी कैसे होगी।

सितंबर 2003 में चीकू टोला में अज्ञात हत्यारों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी थी। उस समय लकी महज पांच साल की थी। हत्यारों ने उसके माता-पिता के साथ ही भाई को भी मौत के घाट उतार दिया। इस हत्या की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ सकी है। अब जबकि लकी युवा हो गई है ऐसे में उसके रिश्तेदारों ने उसकी शादी तय कर दी। माता-पिता की हत्या के बाद जो पैसा मिला था वह लकी के नाम जमा हो गया था। अब वह पैसा निकालने में लकी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लकी की मानें तो 13 दिसंबर को उसकी छेेकाई की रस्म होनी है। इसके लिए उसे बैंक से पैसे नहीं मिल रहे। बैंक वाले सिर्फ आश्वासन ही दे रहे हैं। लकी का इलाहाबाद बैंक चपकी और यूपी ग्रामीण बैंक में खाता है। पैसा न मिलने से घर में मायूसी है। लकी भी पैसा न मिलने के कारण आहत है। लकी की माने तो जब शादी की तिथि में ही पैसा नहीं मिल रहा तो शादी कार्यक्रम कैसे संपन्न होगा। जब इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक जीडी गौड़ से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि कैश की कमी होने के कारण भुगतान नहीं किया जा सका है। मंगलवार को बैंक खुलने के बाद कैश को देखते हुए भुगतान कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed