फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lover beaten by girlfriends family to gone meet her in sonbhadra

प्रेमिका से मिलने जाना पड़ा महंगा: फोन कर मिलने को बुलाया, प्रेमी को जमकर पिटवाया

Sat, 22 May 2021 01:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 22 May 2021 01:27 PM IST
सार

बिहार की सीमा से सटे सौनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के गौरवां गांव के पास उसकी बाइक बरामद हुई। युवक अपनी बहन से मिलने के लिए गया था, जहां से वह दूसरे गांव अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गया था। जहां उसके साथ मारपीट हुई।
 

विज्ञापन
Lover beaten by girlfriends family to gone meet her in sonbhadra
beat demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के युवक को अपनी प्रेमिका से चंदौली मिलने जाना भारी पड़ गया। प्रेमिका ने उसे फोन करने के मिलने के लिए बुलाया था। उसके बुलाने पर जब वह मिलने गया तो उसने अपने प्रेमी को जमकर पिटवा दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हालत में उसे सुबह वैनी के सीएचसी में भर्ती कराया गया, वहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। युवक की बाइक गौरवां गांव के ही खेत से बरामद हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव से एक युवक अपनी बहन के यहां चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र स्थित महदेवा गांव गया था। रात करीब 11 बजे उसने अपने बहनोई से कहा कि उसका एक दोस्त पन्नूंज थाना क्षेत्र के गौरवां गांव में आया है। उसी से मिलने के लिए जाना है। आप सब लोग सो जाएं, वह रात में आकर सो जाएगा। उसके कहने पर बहन के घर वालों ने युवक का भी बिस्तर बाहर ही लगा दिया था। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो बिस्तर पर अचेत अवस्था में खून से लथपथ युवक पड़ा था।
विज्ञापन


परिजन तत्काल उसे अस्पताल ले गए, जहां उसने घटना के बारे में बताया। उधर, गौरवां गांव के खेत में बाइक और कुछ कपड़े खून से सने हुए मिले तो पुलिस मामले की जांच करते-करते हुए युवक तक पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला कि युवक को उसकी प्रेमिका ने फोन करके बुलाया। मिलने के लिए गया तो वहां कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। किसी तरह जान बचाकर भागा और बहन के घर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहित है प्रेमिका
अभी तक की जांच में पता चला है कि प्रेमिका भी पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव रहने वाली है। उसकी शादी कुछ माह पहले हुई है। शादी के बाद वह मायके आई और अपने रिश्तेदारी में गौरवां गांव गई थी। वहां शुक्रवार की रात एक वैवाहिक कार्यक्रम शामिल थी। वहीं उसने अपने प्रेमी से मिलने के लिए फोन कर दिया। फोन आते ही प्रेमी पहुंचा तो मारपीट की घटना हुई। सीओ सदर आशीष मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल जो जानकारी मिली है, वह आशनाई का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed