{"_id":"5ada23714f1c1b64098b58af","slug":"long-jammed-with-overloaded-trucks","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड ट्रकों से फिर लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड ट्रकों से फिर लगा लंबा जाम
sonbhadra
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
बीजपुर पुनर्वास बस्ती के पास बालू लदे ट्रक से लगा जाम।
- फोटो : सोनभद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के बैढ़न से ओवरलोड बालू की खेप लेकर चलने वाले ट्रकों के लंबे काफिले से शुक्रवार को बार फिर लंबा जाम लग गया। मध्यप्रदेश के बलसोता बैरियर से यूपी के नकटू तक आठ किलो मीटर जाम लगने से समूचे दिन यातायात प्रभावित रहा। मध्यप्रदेश रात में दर्जनों की संख्या में स्कैन परमिट और ओवरलोड वाहन कालोनी से होते हुए राबर्ट्सगंज के खनिज चेक पोस्ट से पास कराये जाने से रात में मारकुंडी से लेकर खनिज चेक पोस्ट तक लंबा जाम लगा रहा है।
बीजपुर के एनटीपीसी कालोनी के आस पास जाम की झाम से लोग खासे नाराज हैं। जाम का आलम यह है कि एमपी के बलसोता बैरियर से यूपी के नकटू तक आठ किलो मीटर का बेतरतीब लंबा जाम लग गया।जाम लगने का कारण बीजपुर पुनर्वास की पांच किलोमीटर कच्ची सड़क में एक ट्रक का गुल्ला टूट जाना बताया जा रहा है। जिसके कारण सड़क के दोनों पटरी पर ट्रकों की लंबी लाइन लग गई। जाम के कारण छोटी और बड़ी गाड़ियों के आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस द्वारा प्रयास न किये जाने से लोगों का बुरा हाल रहा। आये दिन जाम के झाम से यहां के रहवासियों में ख़ासा गुस्सा है।
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से इस ग्रामीण सड़क से बालू के ट्रक संचालन पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने की मांग की है। चेतावनी गई है कि कभी भी प्रशासन को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ सकता है। चूंकि मध्य प्रदेश से आने वाले वाहनों को खनिज विभाग, परिवहन विभाग और पुलिस कार्रवाई करने से बचती है। इस नाते ट्रकों का संचालन बंद नहीं हो रहा है। वहीं सीओ सुनील कुमार विश्नोई ने कहा कि अभी वह बाहर हैं। क्षेत्र में पहुंचकर मामले की जानकारी लेकर समस्या का समाधान कराएंगे।