फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lok Sabha elections: Vehicles will be collected from today, strict action will be taken against the owners who do not return.

लोकसभा चुनाव: लिए आज से जमा होंगे वाहन, न देने वाले स्वामियों पर होगी सख्ती

Tue, 28 May 2024 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections: Vehicles will be collected from today, strict action will be taken against the owners who do not return.
भौगोलिक दृष्टि से प्रदेश के सबसे बड़े लोकसभा रॉबर्ट्सगंज सीट पर चुनाव की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है। परिवहन विभाग ने चुनाव के लिए बड़े एवं छोटे वाहनों का अधिग्रहण शुरू कर दिया है। परिवहन विभाग की तरफ से अधिग्रहित वाहनों को 29 मई को उपस्थिति दर्ज कराने के लिए वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा गया है। चुनाव के लिए वाहन न देने वाले मोटर मालिकों पर परिवहन विभाग की तरफ से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अधिकारियों की मानें तो पोलिंग पार्टी और पोलिंग सामग्री को बूथों तक पहुंचाने के लिए वाहनों का अधिग्रहण करने का कार्य काफी दिनों से चल रहा है। लोकसभा चुनाव कराने के लिए मतदान कार्मिकों को बूथ तक पहुंचाने के लिए करीब 1800 बड़े एवं छोटे वाहनों की आवश्यकता है। इसमें बस, बोलेरो, टाटा सूमो आदि वाहन शामिल हैं। इसके साथ ही एफएसटी के लिए 40 छोटे वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। अधिग्रहित किए गए छोटे-बड़े सभी वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा जा चुका है। वाहन स्वामियों को 29 मई को जिला मुख्यालय पर उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सख्त निर्देश दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के लिए वाहन उपलब्ध न कराने वाले स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed