{"_id":"664cae188f1dad813f0a4ded","slug":"lok-sabha-election-bjp-national-general-secretary-arun-singh-said-party-is-rise-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: 'चार चरणों में मिल गया बहुमत, अब बढ़त की बारी', BJP के राष्ट्रीय महासचिव ने किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: 'चार चरणों में मिल गया बहुमत, अब बढ़त की बारी', BJP के राष्ट्रीय महासचिव ने किया दावा
Tue, 21 May 2024 07:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 21 May 2024 07:52 PM IST
सार
Lok Sabha Election: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि यूपीए के शासनकाल में इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर सिर्फ ढाई लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाते थे जबकि मोदी सरकार 11 लाख करोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए खर्च कर रही है। सड़क व रेलवे के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने दावा किया है कि सातवें चरण के चुनाव तक भाजपा 400 पार के लक्ष्य को हासिल कर लेगी। जनता का भरोसा मोदी जी के साथ है और वह इस बार किसी के भी बहकावे में नहीं आएगी।
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में अरुण सिंह ने कहा कि चौथे चरण तक एनडीए गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। पांचवें चरण से बढ़त शुरू हो चुकी है। इस बार बंगाल, ओडिसा, केरल जैसे राज्यों में भी भाजपा को अच्छी सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
सरकार की विभिन्न योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि दस वर्षों में भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग को योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। इसी का असर है कि इस बार चुनाव में भी लोग जाति-धर्म सहित सारे बंधन तोड़कर भाजपा के साथ आ रहे हैं। संविधान का सबसे ज्यादा सम्मान मोदी जी ने किया है।
विज्ञापन
उन्होंने संविधान दिवस की शुरुआत की। विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं रह गया है तो वह जनता को भरमाने में लगा है। विपक्ष कभी भी देश के हित में नहीं सोचती, सिर्फ अपना हित देखता है। मोदी जी की दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर भारत आज विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था है और अगले तीन साल में देश तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। कहा कि हमारा देश जीतना मजबूत होगा युवाओं व महिलाओं को इसका अधिक से अधिक लाभ मिलेगा।
इस मौके पर समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल, सदर विधायक भूपेश चौबे आदि मौजूद रहे। इससे पहले राष्ट्रीय महासचिव ने पार्टी कार्यालय पर ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों से संवाद किया। चुर्क स्थित स्वामी हरसेवानंद स्कूल परिसर में युवा मोर्चा के सम्मेलन में शामिल हुए।