{"_id":"663c9fd9803ed6573204886c","slug":"lok-sabha-election-2024-robertsganj-apna-dal-s-candidate-rinki-kol-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: अटकलों पर लगा विराम, रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर रिंकी ही लड़ेंगी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: अटकलों पर लगा विराम, रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर रिंकी ही लड़ेंगी चुनाव
Thu, 09 May 2024 03:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 09 May 2024 03:35 PM IST
सार
Lok Sabha Election: गठबंधन के सहयोगी दल भाजपा, निषाद पार्टी व अन्य के साथ समन्वय बैठक कर नामांकन की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद तिथि तय कर नामांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल के साथ रिंकी कोल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर अपना दल-एस प्रत्याशी रिंकी कोल के चुनाव लड़ने को लेकर चल रही अटकलों पर बुधवार को विराम लग गया। रिंकी कोल ही इस सीट से अपना नामांकन करेंगी। गठबंधन के सभी सहयोगियों से मिलकर पार्टी इसकी रुपरेखा बनाने में जुट गई है। जल्द ही नामांकन की तारीख का एलान होगा। उधर, सपा प्रत्याशी के नाम पर ऊहापोह बरकरार रहा।
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज सीट पर मंगलवार को छानबे विधायक रिंकी कोल का नाम घोषित हुआ था। मौजूदा सांसद पकौड़ी लाल कोल का टिकट काटकर उनकी बहू को देने के बाद परिवार में खींचतान शुरू हो गई थी। सांसद खुद या अपने छोटे बेटे को चुनाव लड़ाने के इच्छुक थे, मगर पार्टी ने उनकी बड़ी बहू पर भरोसा जताया।
विज्ञापन
इससे उपजे असंतोष के बीच यह चर्चा भी शुरू हो गई कि परिवार के दबाव में रिंकी चुनाव नहीं लड़ेंगी। हालांकि दोपहर बाद खुद सांसद के छोटे पुत्र जग प्रकाश कोल ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर अफवाहों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि भाभी रिंकी कोल ही चुनाव लड़ेंगी। अपना दल-एस के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण कोल ने बताया कि चुनाव न लड़ने को लेकर चल रही बातें सिर्फ अफवाह थी।
विज्ञापन
उधर, सपा के जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने बताया कि गुरुवार तक सपा प्रत्याशी के नाम घोषित होने का अनुमान है।