फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lok Sabha Election 2024 robertsganj Apna Dal Candidate rinki kol

Lok Sabha Election: अपना दल की रिंकी कोल ने किया नामांकन, सपा से बागी बनकर जितेंद्र भी उतरे निर्दलीय

Tue, 14 May 2024 04:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 14 May 2024 04:08 PM IST
सार

Lok Sabha Election: सात मई से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में पांच दिनों तक आठ उम्मीदवारों के नामांकन हुए थे। मंगलवार को अंतिम दिन होने के कारण सुबह से ही नामांकन करने वालों में तेजी दिखी। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 robertsganj Apna Dal Candidate rinki kol
अपना दल की रिंकी कोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन एनडीए उम्मीदवार के रूप में अपना दल-एस की रिंकी कोल ने नामांकन किया। उनके साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


उधर, सपा प्रत्याशी छोटेलाल खरवार की पत्नी मुनिया देवी ने भी नामांकन किया। सपा से टिकट के दावेदार रहे चकिया के पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार ने भी निर्दलीय नामांकन कर राजनीतिक हलके में खलबली मचा दी है। सपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उन्हें मनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


निर्दलीय और क्षेत्रीय दलों के उम्मीदवारों ने प्रस्तावकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। दोपहर करीब दो बजे एनडीए उम्मीदवार रिंकी कोल पहुंचीं। उनके साथ अपना दल के कार्यकारी अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल, चंदौली जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, अपना दल के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, विधायक भूपेश चौबे, अनिल मौर्य, चकिया विधायक कैलाश आचार्य आदि मौजूद रहे।



बाद में सांसद पकौड़ी लाल कोल भी पहुंचे। रिंकी कोल ने चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। बहू रिंकी कोल के नामांकन के दौरान पहुंचे सांसद पकौड़ी लाल कोल सवालों का जवाब देने से बचते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed