फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lodhi will become the hub of education, land marked

Sonebhadra News: शिक्षा का हब बनेगा लोढ़ी, जमीन चिह्नित

Wed, 19 Apr 2023 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Lodhi will become the hub of education, land marked
सोनभद्र। जिला मुख्यालय स्थित लोढ़ी जनजातीय वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा का हब बनने जा रहा है। यहां न सिर्फ दो राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। बल्कि एक आईटीआई कॉलेज, बालिका छात्रावास सहित उनसे जुड़े अन्य निर्माण भी कराए जाएंगे। इसके लिए लोढ़ी में 10 हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर ली गई है। शासन स्तर से धनराशि आवंटित होने के साथ ही निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

नीति आयोग की तरफ से सोनभद्र जनपद को आकांक्षी जिला घोषित करने के बाद यहां शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से कार्य कराए जा रहे हैं। खासकर यहां निवास करने वाली जनजातीय वर्ग के छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मुहैया कराने पर सरकार का जोर है। इसी उद्देश्य के साथ जनजातीय वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए नए विद्यालय और छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। जनजातीय वर्ग के छात्र-छात्राओं को शिक्षा मुहैया कराने के लिए जिला मुख्यालय (राबर्ट्सगंज) लोढ़ी जल्द ही शिक्षा का हब बनने जा रहा है।
विज्ञापन

लोढ़ी में करीब 43 करोड़ की लागत से जनजातीय वर्ग के छात्रों के लिए 490 सीट का राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय (बालक) का निर्माण कराया जाना है। विद्यालय निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये मिल भी गए हैं। इसका निर्माण कार्य शुरू भी करा दिया गया है। इसके साथ ही यहां जनजातीय वर्ग की छात्राओं के लिए 490 सीट का राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय (बालिका) बनाया जाएगा। इसके साथ ही जनजातीय वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए राजकीय आईटीआई कॉलेज और प्रोजेक्टर आफिसर (पीओ) कार्यालय का निर्माण कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। इसके साथ ही यहां उच्च शिक्षण ग्रहण करने वाली छात्राओं के रहने के लिए अलग से 100 बेड का छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए ये सभी निर्माण कार्य एक ही परिसर में कराए जाने हैं। निर्माण कार्य की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरणबद्ध तरीके से निर्माण के लिए बन रही डिजाइन लोढ़ी स्थित पहाड़ी पर चिह्नित 10 हेक्टेयर जमीन पर अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षण संस्थानों का निर्माण कार्य कराया जाना है। पहाड़ी जमीन होने के नाते यहां कलेक्ट्रेट भवन के तर्ज पर स्टेप बाई स्टेप भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए डिजाइन बन रही है। पहले ब्लॉस्टिंग करके जमीन समतल कराया जाना था, मगर ब्लॉस्टिंग की अनुमति न मिलने तथा लागत बढ़ने की वजह से स्टेप बाई स्टेप निर्माण कार्य कराए जाने का निर्णय लिया गया है।
पहले से है आईटीआई और पॉलिटेक्नीक
कलेक्ट्रेट से कुछ दूरी पर लोढ़ी में ही पहले से राजकीय आईटीआई और राजकीय पॉलीटेक्नीक कॉलेज संचालित है। लोढ़ी में अब जनजाति वर्ग का अलग शिक्षण संस्थानों के बनने से यह शिक्षा का हब बन जाएगा।

अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं के लिए लोढ़ी में अलग-अलग राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, आईटीआई कॉलेज, छात्राओं के लिए 100 बेड का छात्रावास, पीओ कार्यालय का निर्माण कार्य कराया जाना है। इसकी प्रक्रिया चल रही है।
- रमाशंकर यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी-सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed