फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   locked of block headquarter

ब्लॉक पर जड़ा ताला

Tue, 09 Aug 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 09 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
locked of block headquarter
राबर्ट्सगंज ब्लॉक कार्यालय के गेट पर ताला बंद कर प्रदर्शन करते ब्लॉक प्रमुख और बीडीसी सदस्य। अमर उजाला

विज्ञापन
 प्रशासनिक एवं वित्तिय अधिकार बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को जिले के आठों ब्लॉक के प्रवेश द्वार पर उत्तर प्रदेश ब्लाक प्रमुख संघ के बैनर तले ब्लॉक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने तालाबंदी की। इससे ब्लॉकों में सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। प्रदर्शन करने के बाद ब्लॉक प्रमुखों ने प्रशासनिक अधिकारियों को प्रधानमंत्री और सूबे के राज्यपाल को मांगपत्र भेजा। चेतावनी देते हुए कहा कि मांगों को पूर्ण करने में हीलाहवाली की गई तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।

राबर्टर्सगंज ब्लॉक पर आयोजित धरना सभा को संबोधित करते हुए प्रमुख पंकज सिंह पटेल ने कहा कि पूर्व में राज्य वित्त की धनराशि ग्राम पंचायत को 60 प्रतिशत, क्षेत्र पंचायत को 20 प्रतिशत और जिला पंचायत को 20 प्रतिशत दी जाती थी। लेकिन वर्ष 2015-16 में ग्राम पंचायत को 50 प्रतिशत, क्षेत्र पंचायत को 10 प्रतिशत और जिला पंचायत को 40 प्रतिशत कर दी गई। जबकि यह धनराशि सभी को बराबर दी जाएगी। कहा कि पूर्व में क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत और ग्राम पंचायत को 13वां वित्त की धनराशि बराबर भागों में बांटी जाती थी। इस मौके पर अरविंद पटेल, रम्भा, गीता, नंदू कुशवाहा, अशोक सिंह, रोहित, रामप्रकाश, राजेंद्र सिंह, मनीराम पटेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


उधर चोपन ब्लाक के प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक पर पहुंच कर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उस्मान अली के नेतृत्व में ब्लॉक का तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार बढ़ाया जाए। इस मौके पर इम्तियाज अहमद, कुशल सिंह, रविंद्र नाथ, मुमताज अली, अमरनाथ, दीपक, सुशीला, आमिल बेग आदि रहे। बभनी संवाददाता के अनुसार  ब्लॉक प्रमुख राजमती देवी के नेतृत्व में पंचायत सदस्यों ने बैठक कर रणनीति बनाई। इस मौके पर रमजीत, कृष्णानन्द, शांती, अंजनी, मो. हाकिम, छोटेलाल, रामप्रसाद, सोनामती, सुखराम, राजकुमारी आदि रहे। रामगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक चतरा ब्लॉक पर प्रमुख मनीचंद की अगुवाई में सदस्यों ने तालेबंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नंदलाल जायसवाल, हरिनारायण लाल, शिवशंकर सिंह, कमलेश मिश्रा, रमेश यादव, उषा, अनीता, वेद प्रकाश, मुलायम सिंह मौजूद रहे। खलियारी संवाददाता के अनुसार नगवां ब्लॉक के मुख्यद्वार पर प्रमुख प्रशांत सिंह के नेतृत्व में तालेबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर रमेश चंद्र पांडेय, राजनाथ मौर्य, बिमला देवी, सहेंद्र मौर्य, कमली देवी आदि मौजूद रहीं। घोरावल प्रतिनिधि के अनुसार खरूआव ब्लॉक पर मांगों के समर्थन में ब्लॉक प्रमुख लालती देवी व बीडीसी ने धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर आमोद रंजन, शिवाकांत पाठक, वंश नारायण मौर्य आदि मौजूद रहे। दुद्धी प्रतिनिधि के  अनुसार दुद्धी ब्लाॅक प्रमुख अनिल सिंह गोड़ के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत  सदस्यों ने ब्लॉक के गेट पर ताला लगा कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर  शिवपूजन यादव, बलवंत, परमेश्वर, बबलू, छोटेलाल, श्यामकिशोर, अमरजीत,  मोतीलाल आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed