फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Little Lohia used to stand in protest seeing injustice

अन्याय होता देख विरोध में खड़े हो जाते थे छोटे लोहिया

Fri, 22 Jan 2021 07:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
Little Lohia used to stand in protest seeing injustice
चुर्क मोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के पुण्यतिथि पर पुष्प अर - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र जहां अन्याय होता देखते विरोध में खड़े हो जाते थे। उन्होंने छात्र, युवा आंदोलनों का नेतृत्व किया और सपा के आंदोलनों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। छोटे लोहिया के रास्ते पर चलते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में सभी वर्गों के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं के जरिए विकास किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे एवं अविनाश कुशवाहा ने कहा कि जबसे प्रदेश एवं केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तब से किसानों का शोषण किया जा रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र एक ऐसे नेता थे जिन्होंने हमेशा गरीबों, मजदूरों, नौजवानों, छात्रों और महिलाओं की लड़ाई लड़ने का काम किया। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, रामप्यारे सिंह पटेल, ओम प्रकाश त्रिपाठी,निर्मल चेरो, रमेश यादव, सुनील प्रधान, महफूज आलम खां, अशोक पटेल त्रिपुरारी गौड़, कामरान खां, सुरेश कुशवाहा, सूरज चौरसिया, अजीत मौर्य, सनी सिंह, निशांत पटेल, सचिन सिंह पटेल, राजेश यादव, मंगरु पटेल, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed