{"_id":"643acc1d39aa1595e308b2a6","slug":"liquor-worth-lakhs-was-being-carried-by-hiding-it-under-sonbhadra-news-c-20-1-156339-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: आटे की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे लाखों की शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: आटे की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे लाखों की शराब
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के रास्ते बिहार में शराब की तस्करी के लिए नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। शनिवार को आबकारी विभाग की टीम ने सदर कोतवाली क्षेत्र के ईको प्वाइंट के पास से शराब लदी ट्रक पकड़ी। बरामद शराब की कीमत करीब 25 लाख रुपये है। शराब की पेटियों को आटे की बोरियों के नीचे छिपाया गया था। जांच की भनक लगते ही चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
आबकारी विभाग को शनिवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि एक मिनी ट्रक पंजाब से लाखों की अवैध शराब लेकर मिर्जापुर के रास्ते सोनभद्र में दाखिल हुआ है। सूचना मिलते ही आबकारी विभाग की टीम सक्रिय हो गई। आबकारी निरीक्षक राबर्ट्सगंज रोहित कुमार वर्मा और घोरावल आबकारी निरीक्षक अभय कृष्ण चौधरी के नेतृत्व में टीम ने टोल प्लाजा से आगे मारकुंडी पहाड़ी पर स्थित इको प्वाइंट के पास वाहनों की जांच शुरू कर दी। टीम के जांच की भनक लगते ही एक चालक संदिग्ध परिस्थितियों में कुछ दूर पहले ही वाराणसी-शक्तिगनर मार्ग पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मुखबिर की सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने सड़क किनारे खड़े शराब लदे ट्रक को पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर आटे की 200 के करीब छोटी बोरियों के नीचे छिपाकर रखी 316 पेटी अवैध इंपीरियल ब्लू व्हिस्की (अंग्रेजी शराब) बरामद हुई। आबकारी विभाग ट्रक को सदर कोतवाली लेकर आया। जहां शराब के पेटियों की गिनती कराने के बाद उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक मालिक और चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। आबकारी निरीक्षक राबर्ट्सगंज रोहित वर्मा ने बताया कि पकड़े गए अंग्रेजी शराब की कीमत 25 लाख आंकी गई है। मामले की जांच की जा रही है। टीम में दो निरीक्षकों के साथ ही दीवान राम कृष्ण यादव, आशीष कुमार शामिल रहे।