फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Link bank accounts of every beneficiary of Ujjwala Yojana

Sonebhadra News: उज्ज्वला योजना के हर लाभार्थी के बैंक खातों को आधार से कराएं लिंक

Fri, 11 Aug 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Link bank accounts of every beneficiary of Ujjwala Yojana
सोनभद्र। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों को आधार से लिंक कराने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी एजेंसियों के माध्यम से आधार लिंक कराने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी गौरीशंकर शुक्ला ने गैस एजेंसी के प्रतिनिधियों और पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों बैंक खातों को आधार से लिंक कराने के लिए 15 सितंबर तक यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सभी पूर्ति निरीक्षक, गैस एजेंसी के मालिक व पेट्रोलियम कंपनियाें के सेल्स मैनेजर आपस में समन्वय स्थापित करते हुए यह कार्य पूरा कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में करीब 56 हजार ऐसे लाभार्थी चिन्हित किए गए हैं, जिनके आधार बैंक खातों से लिंक नहीं हैं। इससे इन लाभार्थियों के खाते में सब्सिडी की धनराशि स्थानांतरित नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि सभी पूर्ति निरीक्षक, गैस एजेंसी के मालिक व कंपनी के सेल्स मैनेजर इसमें प्राथमिकता के आधार पर कार्य करें। इस कार्य में शिथिलता बरतने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed