फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lineman had climbed the pole to rectify the fault, suddenly electricity came

Sonebhadra News: फाल्ट सुधारने पोल पर चढ़ा था लाइनमैन, अचानक आ गई बिजली

Thu, 16 Jan 2025 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Lineman had climbed the pole to rectify the fault, suddenly electricity came
शाहगंज। शाहगंज थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव में बृहस्पतिवार को फाल्ट की मरम्मत के लिए पोल पर चढ़ा लाइनमैन हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से झुलस गया। पोल पर कार्य के दौरान ही अचानक बिजली आपूर्ति चालू हो गई। लाइनमैन धू-धूकर जलने लगा। तत्काल आपूर्ति बंद कराकर उसे नीचे उतारा गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

शाहगंज उपकेंद्र से संबंधित गौरी शंकर फीडर के 11 हजार वोल्ट के लाइन में फाल्ट आ गया था। इससे रैपुरा गांव की बिजली आपूर्ति बंद थी। इसे ठीक करने के लिए करन रोस्टिंग के दौरान ही पोल पर चढ़ गया। उसके साथ एक अन्य लाइनमैन था, जो नीचे खड़ा था। फाल्ट सुधारने के दौरान ही बिजली आपूर्ति चालू हो गई। हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से करंट जलने लगा। तत्काल आपूर्ति बंद कराई गई। करंट से करन पैर से लेकर कमर तक बुरी तरह से झुलस गया। उसे रॉबर्ट्सगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed