{"_id":"663cf774a9c278a5aa0cd9fe","slug":"lightning-killed-the-young-man-in-sonbhadra-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: आकाशीय बिजली ने ली युवक की जान, भाई समेत तीन लोग घायल; मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: आकाशीय बिजली ने ली युवक की जान, भाई समेत तीन लोग घायल; मचा कोहराम
Thu, 09 May 2024 09:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 09 May 2024 09:50 PM IST
सार
Sonbhadra News: अन्य घायलों का उपचार किया गया। प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेख़र सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज राम अवध, एसआई काशी सिंह कुशवाहा अस्पताल पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और मौके पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में गुरुवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। उसके साथ मौजूद तीन अन्य युवक भी घायल हुए। सभी पाही पर बोरे में अनाज भर रहे थे। घायल युवकों का सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन
पिपरी के तुर्रा निवासी इब्राहिम कुरैशी (28) पुत्र बाबू अपने भाई जुबैर (32) और गांव के ही शाबिर कुरैशी (40), असरफ कुरैशी (27) के साथ दो बाइक से झारोखुर्द गांव स्थित अपनी पाही पर आया था। देर शाम सभी पाही पर रखा अनाज बोरे में भर रहे थे। इसी बीच तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। अचानक तेज चमक के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से इब्राहिम कुरैशी की मौत हो गई। अन्य तीनों युवक भी उसकी चपेट में आकर घायल हुए।
विज्ञापन
घायल युवक किसी तरह इब्राहिम को लेकर दुद्धी सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।