फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Light of 20 villages failed due to break of wires and poles

तार व खंभा टूटने से 20 गांवों की बत्ती गुल

Tue, 16 Mar 2021 09:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
Light of 20 villages failed due to break of wires and poles
सोनभद्र। नधिरा सब स्टेशन से बखरीहवा फीडर को दी जाने वाली बिजली का खंभा और तार टूटने से आपूर्ति बाधित है। 13 खंभों का तार टूटने से सोमवार की सुबह से आपूर्ति बंद हो गई। इससे क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों में बत्ती गुल है। तार खींचते समय एक कर्मी खंभे से गिरकर घायल भी हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी व्यक्ति ने जरहां के पास सड़क के किनारे सोमवार को एक बड़ा पेड़ काटकर गिरा दिया। पेड़ गिरते ही बिजली का एक खंभा धराशाही हो गया। इससे 13 खंभों के तार टूट गए। जानकारी होने पर क्षेत्रीय संविदा लाइनमैन मौके पर पहुंच कर अपने सहयोगियों के साथ तार खींच रहे थे। इसी बीच पोल पर चढ़े राजबली सिंह (28) निवासी खम्हरिया का संतुलन बिगड़ गया और वह नीच गिर गए। घायल राजबल को लोग चिकित्सक के पास ले गए। जांच में पता चला कि उनके पैर की हड्डी टूट गई है। इस हादसे के बाद से संविदा कर्मियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि दोषी के खिलाफ कार्रवाई हो। इस संबंध में अवर अभियंता महेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात तक आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed