{"_id":"5ef0e7238ebc3e42c50a758a","slug":"life-has-been-disrupted-due-to-intermittent-rain-for-five-days-sonbhadra-news-vns5314986154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
विज्ञापन
सोनभद्र/बभनी/आसनडीह। जिले में पांच दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सोमवार को भोर में और दोपहर में भी जिला मुख्यालय के साथ जिले में चौतरफा तेज बारिश हुई। बारिश की वजह से जहां किसान धान की नर्सरी नहीं डाल पा रहे है वहीं खेत में पानी जमा होने से सब्जी की खेती भी प्रभावित हो रही है। नगरीय इलाके में जलजमाव और ग्रामीण इलाके जर्जर सड़कों पर कीचड़ पसरने से आवागमन में लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। बभनी क्षेत्र में कच्चा मकान गिरने से गरीब परिवार बेघर हो गया। पेड़ पौधे गिरने से भी काफी क्षति हो रही है।
बारिश होने से राबट्र्सगंज नगर में नवीन सब्जी मंडी के सामने, धर्मशाला चौक, नई बस्ती, पूरब मोहाल, पन्नूगंज मार्ग पर पानी जमा हो गया। इससे आवागमन में परेशानी हुई। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के बढ़ौली गांव, सिरपालपुर संपर्क मार्ग पर बने एक से डेढ़ फुट के गड्ढे में पानी जमा होने से लोगों को काफी फजीहत हुई। उधर बारिश से परेशान सब्जी की खेती किए किसान अनिल कुमार, सीताराम, अशोक आदि का कहना है कि बारिश से सब्जी की खेती को काफी नुकसानी हुई है। खेत में पानी जमा होने से लौकी, कोहड़ा, नेनुआ, खीरा, बोड़ा, करैला आदि सब्जी सडने लगी है। इससे किसानों को काफी क्षति हो रही है। बभनी प्रतिनिधि के अनुसार, बभनी थाना क्षेत्र के असनहर गांव में बारिश से रविवार की रात सोबरन कुशवाहा का कच्चा मकान गिर गया। घर गिरने से परिवार बेघर हो गया।