फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lieutenant Governor Manoj Sinha arrived to tie Rakhi to his sister.

Sonebhadra News: बहन से राखी बंधवाने पहुंचे उप राज्यपाल मनोज सिन्हा

Sun, 18 Aug 2024 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Lieutenant Governor Manoj Sinha arrived to tie Rakhi to his sister.
मधुपुर। रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने के लिए जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा रविवार की देर शाम आमडीह पहुंचे। वह यहां रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को सुबह बहन से राखी बंधवाएंगे। इसके बाद वाराणसी रवाना होंगे। उप राज्यपाल की मौजूदगी को लेकर गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खूफिया इकाई भी निगरानी में लगा हुआ है।
विज्ञापन

मूल रूप से गाजीपुर जिले के निवासी उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की बहन ... आमडीह गांव में निवास करती हैं। रक्षाबंधन पर वह प्रतिवर्ष बहन के घर आते हैं। उप राज्यपाल के आगमन की सूचना दो दिन पहले ही जिला प्रशासन को मिल गई थी। इसके बाद से ही गांव में निगरानी बढ़ा दी गई थी। रविवार को सुबह से ही पुलिस व प्रशासन के अफसर गांव में कैंप कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे उप राज्यपाल वाराणसी से सड़क मार्ग के जरिए आमडीह पहुंचे। यहां परिजनों ने उनका स्वागत किया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद वह सीधे घर में चले गए। उप राज्यपाल सोमवार की सुबह करीब नौ बजे राखी बंधवाने के बाद वाराणसी रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed