फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   License of two shops canceled, show cause notice given to two

Sonebhadra News: दो दुकानों का लाइसेंस रद्द, दो को कारण बताओ नोटिस

Mon, 26 Aug 2024 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
License of two shops canceled, show cause notice given to two
संयुक्त कृषि निदेशक, उप कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारी की टीम ने सोमवार को उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो दुकानों का लाइसेंस रद्द किया गया और दो दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी की टीम ने बिहार की सीमा से लगे खलियारी एवं दूरस्थ गांवों में भी किसानों से इस संबंध में फीडबैक लेकर कार्रवाई की। ग्राम नवाडीह के कृषक धर्मराज की ओर से ले जा रहे खाद का मूल्य पूछा गया।
विज्ञापन

उन्होंने शिकायत की कि मे. अशोक खाद एवं बीज भंडार खलियारी प्रो. राजेश कुमार ने डीएपी उन्हें 1400 रुपये में बेची है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठान पर पहुंचने पर दुकान बंद कर भागने एवं जांच में न सहयोग करने के कारण उर्वरक लाइसेंस निलंबित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैनी लोकल मार्केट में मे. केशरी खाद भंडार प्रो.चंद्रशेखर के विक्रय केंद्र के लाइसेंस को भी पीओएस मशीन से खाद न विक्रय करने, स्टॉक से संबंधित अभिलेख न दिखाने, रेट सूची न प्रदर्शित करने के कारण इनके लाइसेंस को भी निलंबित किया गया। इ
सके अतिरिक्त उर्वरकों की गुणवत्ता में संदिग्धता प्रतीत होने पर चार नमूने लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। उन्होंने खाद से संबंधित शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 7839882494 जारी किया गया।

दुकान बंद करके भागने पर मे. कृषक खाद भंडार सोहदवल प्रो. परमेश्वर एवं मे. केशरी एग्री जंक्शन वैनी प्रो. इंद्रजीत केशरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed