फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Letter written to CM, seeking to open market as pr COVID-19 protocol

सीएम को लिखा पत्र, कोविड प्रोटोकाल के अनुसार बाजार खोलने की मांग की

Wed, 12 May 2021 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Letter written to CM, seeking to open market as pr COVID-19 protocol
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने व्यापारी हितों को ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री को कोविड प्रोटोकाल के अनुसार बाजार खोलने के लिए पत्र लिखा है। राजेश ने कहा कि कोरोना काल के कारण व्यापार बंद चल रहा है। इस वजह से व्यापारियों के समक्ष जीविकोपार्जन की विकट समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में शादी-विवाह का सीजन चल रहा है, जिसमें सभी चीजों की आवश्यकता पड़ती है। जैसे कपड़े, कास्मेटिक, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक, जुते-चप्पल आदि आदि की जरूरत पड़ती है। व्यापारी सीजन के मद्देनजर सामानों का स्टाक कर चुके हैं। उस पर बैकों का लोन है, मकान का किराया है, जीएसटी, आयकर है, कर्मचारियों का वेतन है, स्कूल की फीस, बिजली का बिल, पानी का बिल, दवाओं का खर्चा घर का खर्चा आदि अनेकों खर्चे हैं। शिक्षा जगत से जुड़े व्यापारी व शिक्षक, होटल, ढाबा, रेस्टुरेंट व मिठाई से जुड़े व्यापारी, निर्माण कार्य से जुड़े व्यापारी (सरिया, सीमेंट, गिट्टी,बालू) इत्यादि सभी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिलाध्यक्ष ने पत्र में कहा है कि जब कोरोना नियमों के साथ शराब की दुकानों को खोला जा सकता है तो बाजार क्यों नहीं खोला जा सकता। उन्होंने मांग की कि कम से कम सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक सप्ताह में पांच दिन बाजारों को खोले जाने की अनुमति दी जाए। सारा व्यापार कोविड प्रोटोकॉल के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed