फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Leopard died due to suffocation, case registered

Sonebhadra News: दम घुटने से हुई थी तेंदुए की मौत, केस दर्ज

Sun, 29 Jan 2023 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Leopard died due to suffocation, case registered
म्योरपुर वन रेंज के डडीहरा गांव में तेंदुए का शव मिलने के बाद जंगल में जांच करती वन, पशु चिकित्सा व - फोटो : SONBHADRA
म्योरपुर वन रेंज के डडीहरा जंगल में शनिवार को मृत मिले तेंदुए के शव के पोस्टमार्टम ने उसकी हत्या का राज खोल दिया है। तेेंदुए की मौत स्वाभाविक नहीं, बल्कि दम घुटने से हुई थी। वन्य जीव को मारने को पुष्टि के बाद विभाग ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। रविवार को वन, पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम ने पूरे दिन जंगलों को खंगाला। तेंदुए की क्षेत्र में मौजूदगी और उसकी मौत से जुड़े साक्ष्य तलाशे। संदेह पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन

डडीहरा जंगल में शनिवार को तेंदुआ का शव मिलने के बाद से वन विभाग सकते में है। पहले इसकी मौत को स्वाभाविक या बीमारी से माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि ने महकमे की चिंता बढ़ा दी है। उसके पेट में किसी जानवर के शिकार के भी अंश मिले हैं, जिससे यह भी साफ हुआ कि तेंदुए ने मौत के 24-48 घंटे पहले किसी जानवर का शिकार कर भोजन भी किया था, लेकिन वह प्यासा था। कहा जा रहा है कि जिस पेड़ के नीचे तेंदुए का शव मिला था, वहां फंसने के बाद तेंदुए ने बचने का काफी प्रयास भी किया था। इसी कोशिश में वहां बड़ी मात्रा में पेड़ की पत्तियां और टहनी गिरी थी। रविवार को वनकर्मी ओमप्रकाश जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

उधर, उप प्रभागीय वनाधिकारी मानवेंद्र सिंह की अगुवाई में वन क्षेत्राधिकारी शहजादा इस्माइलुद्दीन, पिपरी के पशु चिकित्साधिकारी डॉ मनीष मौर्या और म्योरपुर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ विवेक सरोज, म्योरपुर प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिंह, क्राइम प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव की टीम ने पीएसी के साथ गांव में लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी शहजादा इस्माइलुद्दीन ने बताया कि तेंदुए के शेड्यूल वन का जानवर होने की वजह से इसकी जांच डीएफओ के निर्देश पर कोई बड़ा अधिकारी ही करेगा। उनकी ओर से दर्ज रिपोर्ट डीएफओ कार्यालय भेजी जाएगी।
----
इनसेट में
तीन लोगों को बैठाकर की जा रही पूछताछ
म्योरपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में तेंदुआ की मौत के मामले में तीन लोगों को रेंज परिसर में बैठाकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग अपने स्तर से इसकी कार्रवाई में जुटा है। डडीहार गांव स्थित आसपास के लोगों से वन विभाग ने घटना के बारे में पूछताछ की।

-
--
इनसेट में
15 घंटे पहले हुई थी तेंदुए की मौत
म्योरपुर। तेंदुए का शव शनिवार की सुबह जंगल में मिला था और दोपहर बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। रिपोर्ट में उसकी मौत शनिवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि होने की बात सामने आई है। इस दौरान वह जिस चीज में फंसा उसके वजह से उसने बचने का भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। उसने करीब 24-48 घंटे पहले बकरी सरीखे किसी जानवर का शिकार कर भोजन किया था। इसके अंश उसके पेट में मिले हैं। तेंदुआ काफी प्यासा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed