फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Legislation resolved to win all the four seats in the elections

विधानसभी चुनाव में चारों सीटों पर जीत का लिया संकल्प

Sun, 02 Jan 2022 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
Legislation resolved to win all the four seats in the elections
सपा के जिला कार्यालय पर रविवार को सपा और उसके सहयोगी दलों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की चारों सीटों पर जीत हासिल करने की रूपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के साथ राष्ट्रीय लोकदल, महान दल, जनवादी पार्टी सोशलिस्ट, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया, अपना दल कमेरावादी, भागीदारी संकल्प मोर्चा, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, भागीदारी पार्टी, राष्ट्रीय उदय पार्टी, भारत माता पार्टी, जनता उन्नत पार्टी मिलकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। सहयोगी दलों के जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया, संतोष पटेल, सीडी सिंह पटेल, राम दुलारे सिंह, सुरेंद्र जायसवाल, रमाशंकर यादव, दुर्गेश लाल, इंद्र कोल, उपेंद्र यादव, संदीप कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव से पहले जो जन सभाएं कर रही है वह जनता के पैसे और सरकारी कर्मचारियों की भीड़ के बूते कर रही है। पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड और पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि सपा के 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त देने व किसानों की सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली का वादा दोहराया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे, रवि कुमार गोंड, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, श्याम बिहारी यादव, संजय यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, जिला महासचिव मो. सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, बाबूलाल यादव, जुबेर आलम, नामवर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed