फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Left parties protest against the demolition of a mosque in Saharanpur.

Sonebhadra News: सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के विरोध में वामदलों का प्रदर्शन

Wed, 16 Sep 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Left parties protest against the demolition of a mosque in Saharanpur.
कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते अ​खिल भारतीय किसान सभा के पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : 1
सोनभद्र। सहारनपुर में पुरानी मस्जिद गिराने के विरोध में मंगलवार को वाम दलों ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की। माकपा के जिला मंत्री का. नंदलाल आर्य ने कहा कि पांच सितंबर को भोर में सहारनपुर में गिराई गई मस्जिद की भूमि आकूब खां और वहीद खां के नाम बताई जा रही है। मस्जिद वर्ष 1911 से निर्मित होने का दावा किया गया है, जबकि सहारनपुर कलेक्ट्रेट का निर्माण इसके काफी बाद हुआ। उन्होंने कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए मामले की जांच कर गलतियों को ठीक किया जाना चाहिए। माले के जिला सचिव का. सुरेश कोल ने कहा कि प्रदेश सरकार को मस्जिद गिराने की कार्रवाई में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। भाकपा के जिला सचिव मंडल सदस्य का. प्रेमचंद गुप्ता ने भी कार्रवाई की मांग की। किसान सभा के जिलाध्यक्ष पकड़ू सिंह की अध्यक्षता में वामदलों के प्रदर्शन का समर्थन किया। किसान सभा की ओर से मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया। इसमें खाद्य वस्तुओं और रसोई गैस, चीनी, प्याज, तेल आदि की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने, आवश्यक वस्तुओं को राशन कार्ड के माध्यम से नियंत्रित दरों पर उपलब्ध कराने और चीनी का अधिकतम खुदरा मूल्य 40 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित करने की मांग की गई। प्रदर्शन में माकपा जिला मंत्री नंदलाल आर्य, माले जिला सचिव सुरेश कोल, भाकपा के प्रेमचंद गुप्ता व नागेंद्र कुमार, राजनारायण सिंह, राजकुमार मौर्य, शंकर कोल, नंदलाल यादव, खेत मजदूर यूनियन के जिला मंत्री बच्चालाल, अशोक कुमार, किसान नेता महेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed