फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Left Front and trade unions protest at collectorate in protest against inflation

महंगाई के विरोध में वाम मोर्चा और ट्रेड यूनियनों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Mon, 15 Mar 2021 07:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Left Front and trade unions protest at collectorate in protest against inflation
सोनभद्र। वाम मोर्चा व ट्रेड यूनियनों ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही सार्वजनिक क्षेत्रों के निजीकरण पर रोक, पेट्रोलियम पदार्थों व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर रोक, पुराने श्रम कानून को वापस लाने और किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन

कम्युनिस्ट नेता आरके शर्मा ने कहा कि देश के बिगड़ते हालात की जिम्मेदार केंद्र में आसीन मोदी सरकार है जो सत्ता का विकेंद्रीकरण, केंद्रीयकरण करने के बजाय व्यवसायीकरण और निजीकरण कर आमादा है। देश की संपदा और सार्वजनिक क्षेत्रों का बेखौफ निजीकरण कर रही है और देश की संपत्ति को चंद कारपोरेट घरानों के हाथों में गिरवी रखती जा रही है। नंदलाल आर्या ने कहा आज देश के अंदर सरकार की गलत नीतियों के चलते अफरा तफरी का माहौल है। किसान, मजदूर, नौजवान परेशान है, उसके हक पर सीधे डाका डाला जा रहा है। विश्वंभर सिंह, अवधराज सिंह, सुरेंद्र पाल, योगेंद्र प्रसाद, हरदेव नारायण तिवारी, हरेंद्र पांडेय और शमीम अख्तर खान ने भी संबोधित किया। यहां राष्ट्रपति के नाम संबोधित आठ सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा गया। इस दौरान अशोक कुमार कनौजिया, अमरनाथ सूर्य, प्रेमचंद गुप्ता, संजय रावत, गुलाब प्रसाद निडर, चंदन प्रसाद पासवान, रामरक्षा, मोहम्मद कलीम, मोहम्मद हनीफ, नजमा खातून, उमाशंकर यादव, शिव कुमार उपाध्याय, मुन्ना मलिक, बानी बनर्जी, अंबेलाल महतो, उज्जवल गांगुली, मुस्ताक अहमद, गणेश सिंह, हीरालाल भारती, उदय मालवीय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed