फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Laxmanpur Premier League: Ghoraval defeated Naugawan by 27 runs

लक्ष्मणपुर प्रीमियर लीग : घोरावल ने नौगवां को 27 रन से हराया

Thu, 07 Jan 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Laxmanpur Premier League: Ghoraval defeated Naugawan by 27 runs
घोरावल। लक्ष्मणपुर प्रीमियर लीग के तत्वावधान में लक्ष्मणपुर में क्रिकेट कप 2021 प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को पांच मैच खेले गए। पहला मैच नौगवां तथा घोरावल की टीम के बीच मैच हुआ। घोरावल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवरों में चार विकेट पर 97 रन बनाए। जवाब में उतरी नौगवां की टीम ने आठ ओवरों में 70 रन बनाए। घोरावल के रजनीश ने 10 रन बनाते हुए तीन विकेट भी लिए और मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन

दूसरा मैच मंदहा और पुरना की टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में पुरना की टीम ने 58 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच केशव ने 12 रन बनाकर व 2 विकेट लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जवाब में उतरी मंदहा की टीम 8 ओवरों में 56 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह पुरना की टीम ने जीत हासिल किया। तीसरा मैच तेंदुहार और सिरसाई की टीम के बीच मैच हुआ। तेंदुहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवरों में 6 विकेट पर 71 रन बनाए। जवाब में उतरी सिरसाई की टीम ने 7 ओवरों में 74 रन बनाए। विजेता सिरसाई के राहुल ने 21 रन बनाते हुए 1 विकेट भी लिए और मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन

चौथा मैच कोरट ए और टीचर्स एसोसिएशन की टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में कोरट ए की टीम ने 104 रन बनाए। जिसमें केशव ने 12 रन बनाकर व 2 विकेट लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जवाब में उतरी टीचर्स एसोसिएशन की टीम 8 ओवरों में 56 रन बना पाई। इस तरह कोरट ए की टीम ने जीत हासिल किया। गोविंद 40 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच चुने गए। पांचवां मैच कोरट बी और अमोई (मिर्जापुर) की टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में कोरट बी की टीम ने 104 रन बनाए। जबाब में उतरी अमोई की टीम 8 ओवरों में 72 रन बना पाई। इस तरह कोरट बी की टीम ने जीत हासिल किया। सूरज 55 रन बनाकर व एक विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच चुने गए।इस दौरान कमेंटरी का काम प्रभाकर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed