फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lawyers protest

वकीलों ने किया विरोध-प्रदर्शन

Fri, 31 Mar 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Fri, 31 Mar 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Lawyers protest
हड़ताल करते वकील
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आह्वान पर एडवोकेट्स एबेडमेंट बिल-2017 के विरुद्ध शुक्रवार को वकीलों ने राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया,  साथ ही न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

सोनभद्र बार एसो. अध्यक्ष प्रभु नारायण पांडेय ने बताया कि यूपी बार काउंसिल के चेयरमैन अनिल प्रताप सिंह ने बार एसोसिएशन को भेजे पत्रक में अवगत कराया है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आह्वान पर शुक्रवार को देश भर के वकील एडवोकेट्स एबेडमेंट बिल-2017 के विरुद्ध न्यायिक कार्य का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन



डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष दयाराम यादव ने कहा कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आह्वान पर संयुक्त रूप से वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे और एडवोकेट्स एबेडमेंट बिल-2017 के विरुद्ध विरोध-प्रदर्शन किया गया। पूर्व डीबीए अध्यक्ष सुधाकर मिश्र, पूर्व एसबीए अध्यक्ष ओम प्रकाश राय, डीबीए महामंत्री अतुल पटेल, एसबीए महामंत्री श्रीनिवास मिश्र, कैलाश सिंह, राजेंद्र चौधरी, जीएस राय, आलमगीर, शुद्धिनारायण देव, डीके मौर्या आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



घोरावल ःतहसील परिसर स्थित अधिवक्ता कक्ष में शुक्रवार को दी घोरावल बार एसोसिएसन की बैठक में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आह्वान पर विधि आयोग के जरिए प्रस्तावित अधिवक्ता अधिनियम, संशोधन विधेयक 2017 के विरोध करने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया।



प्रयागदास, अरविंद सिंह, कन्हैया प्रसाद दुबे, गोपाल सिंह, गुलाब सिंह, शिवजतन विश्वकर्मा, तेजभान सिंह आदि मौजूद रहे। दुद्धीःबार काउंसिल ऑफ इंडिया के आह्वान पर शुक्रवार को वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर कचहरी गेट पर विरोध-प्रदर्शन किया और एसडीएम भानु प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। सिविल बार अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि, संतोष कुमार, रामजी पांडेय, अजय मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed