फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lawyers display

वकीलों का प्रदर्शन

Wed, 28 Jan 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Wed, 28 Jan 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Lawyers display
यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर बुधवार को वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। मार्निंग कोर्ट की बहाली की मांग को लेकर राबर्ट्सगंज कचहरी में जुलूस निकाल विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक ने कहा कि जब तक मांग इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से नहीं मान ली जाती है तब तक यूपी बार काउंसिल के निर्णय के अनुसार माह के प्रत्येक 28 तारीख को विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोनभद्र जिला नक्सल प्रभावित जिला है और यहां की भौगोलिक स्थिति भी अन्य जिलों से भिन्न है। विरोध प्रदर्शन करने वालाें में महामंत्री अंशुमान सिंह, रामकृष्ण तिवारी, राजबली चौबे, अमरनाथ मिश्रा, महेंद्र प्रसाद शुक्ल, ओपी तिवारी, पीएन पांडेय, कैलाश सिंह,डीके मौर्या, जीएस राय, पीए खान, प्रदीप, यतींद्र देव राजीव कुमार, गौतम, महेंद्र प्रसाद, मनोज मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार दुद्धी संयुक्त बार संघ के अधिवक्ता बुधवार को ग्रीष्म काल में मार्निंग कोर्ट खोलने की मांग को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहे। इससे वादकारियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बैठक कर मार्निंग कोर्ट बहाली की मांग की। बैठक में रामपाल जौहरी, राकेश, जितेंद्र, प्रभु सिंह, कुलभूषण पांडेय, दिनेश अग्रहरि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed