फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Law is same for all, District Judge

कानून सबके लिए एक सामान, जनपद न्यायाधीश

Thu, 29 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Law is same for all, District Judge
म्योरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को म्योरपुर विकास खंड के गोविंदपुर स्थित वनवासी सेवा आश्रम के सभाकक्ष में विधिक जागरूक एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों को न्याय के प्रति जागरूक किया। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश रजत जैन ने कहा कि कानून सबके लिए एक समान है।
विज्ञापन

सबके लिए न्याय के उददेश्य से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी सभी को होनी चाहिए ताकि लोग अपने अधिकारों को हासिल कर सकें। कहा कि किसी को कोई दिक्कत हो तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र दे सकता है। लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी राम अशीष ने चालान और पुलिस हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। तहसीलदार दुद्धी विकास कुमार पांडेय ने विभिन्न आपदाओं से होने वाले मृत्यु में मिलने वाले सरकारी लाभ के बारे में जानकारी दी। पूर्ति निरीक्षक रामलाल यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अजयानंद त्रिपाठी, ग्राम विकास अधिकारी आशा यादव, एपीओ विनय मिश्रा ने लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में दिनेश जायसवाल, सीताराम, मनोज, बुद्धि नारायन, जमुना प्रसाद, शिवशरण सिंह, राधेकृष्ण आदि मौजूद रहे। संचालन विमल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed