फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lavkush won the wrestling match by defeating the guard

Sonebhadra News: लवकुश ने पहरू पटखनी देकर जीती कुश्ती

Mon, 18 Sep 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Lavkush won the wrestling match by defeating the guard
केकराही। विकास खंड करमा के ग्राम पंचायत केकराही में सोमवार को हरतालिका तीज पर कुश्ती दंगल में कई जिलों के पहलवानों ने दमखम दिखाया। सर्वाधिक इनाम वाली कुश्ती 1500 रुपये की हुई। यह इनाम लवकुश पहलवान ने चंदौली के पहरू पहलवान को पटखनी देकर जीता। कुश्ती दंगल देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रहीं।
विज्ञापन

केकराही ग्राम पंचायत के हंसवाहिनी विद्यालय प्रांगण में हर वर्ष हरतालिका तीज पर कुश्ती दंगल का किया आयोजन होता है। इस साल भी आयोजन हुआ। इसमें सोनभद्र के अलावा मिर्जापुर, बनारस, चंदौली, भदोही के पहलवानों ने अपने-अपने कला कौशल के माध्यम से दांव पेच लगाकर कुश्ती प्रतियोगिता जीता। सर्वेश नौडिहवा ने विजय को कौआ दाव से चित किया। नीतेश नौडिहवा ने मधुपुर के बलवंत को धोबी पाट से मात देकर कर विजय प्राप्त की। अरुण मधुपुर ने इंदल हाजीपुर को हराया। वहीं लवकुश ने चंदौली के पहरू पहलवान को हराकर 1500 रुपये की कुश्ती प्रतियोगिता जीती। इसी प्रकार बनारस, मिर्जापुर, भदोही के पहलवानों की अधिकतम कुश्ती बराबरी की रही। कमेंटेटर की भूमिका अरुण पति व रेफरी की भूमिका संतोष त्रिपाठी ने निभाई। इस मौके पर मुख्य रूप में उमाकांत मिश्र, बलदेव सिंह, रामचंद्र प्रधान, राजू जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed