फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lathis clash in land dispute 11 injured, nine referred.

Sonebhadra News: जमीन के विवाद में चटकीं लाठियां, 11 घायल, नौ रेफर

Tue, 04 Aug 2026 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Lathis clash in land dispute 11 injured, nine referred.
वैनी। रायपुर थानाक्षेत्र के शिकारपुर गांव में मंगलवार दोपहर जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से लाठियां चटकीं। घटना में दोनों पक्ष के 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी पहुंचाया। जहां से नौ घायलों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ग्राम पंचायत सिकरवार के टोला शिकारपुर में दोनों पक्ष एक ही खेत में खेती कर रहे थे। इसी दौरान खेत की मेड़ के कटान को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और धारदार कृषि उपकरणों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

मारपीट में पहले पक्ष से प्रवीन यादव (25) पुत्र रामजनम, उनकी पत्नी श्यामरती (22), शिवकुमारी (20) पत्नी संजू, कल्पना (32) पत्नी शिवजनम और विनोद (36) पुत्र राजाराम घायल हुए। वहीं दूसरे पक्ष से राजमनी (60) पुत्र रामसेवक, रामवंती (58) पत्नी राजमनी, गीता (19) पुत्री राजमनी, मनोज (18) पुत्र राजमनी, राजू (32) पुत्र भोला और शिवपूजन (35) पुत्र भोला घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी वैनी पहुंचाया। चिकित्सकों ने गीता और सत्या को छोड़कर अन्य को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रायपुर एसओ विजय चौरसिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed