फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lathi blows were used over making a boundary in the field, nine people including two women were injured

Sonebhadra News: खेत में मेड़ बनाने को लेकर चली लाठियां, दो महिलाओं समेत नौ घायल

Sun, 24 Nov 2024 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Lathi blows were used over making a boundary in the field, nine people including two women were injured
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के नेवारी गांव में शनिवार को खेत के मेड़ को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। लाठी-डंडे से हुई मारपीट में दोनों पक्षों से कुल 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। एंबुलेंस से सभी घायलों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

विवाद में एक पक्ष से रामजीत (40), उसकी पुत्री अर्चना (14), अन्य परिजन यशवंत (16), अरविंद (18) और सत्यम (18) घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से बेचू (47), उसका बेटा रिंकू (12), बबली (45) और पवन (18) को गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया। बेचू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। अस्पताल में मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि जमीन की मेड़ को लेकर पट्टीदारों के बीच लंबे समय से विवाद था। शनिवार सुबह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों मे लाठी-डंडों के साथ आमने-सामने आ गए। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed