फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Last publication of wards of district, area and gram panchayat

जिला, क्षेत्र व ग्राम पंचायत के वार्डों का हुआ अंतिम प्रकाशन

Sun, 17 Jan 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Last publication of wards of district, area and gram panchayat
जिला, क्षेत्र व ग्राम पंचायत के वार्डों का हुआ अंतिम प्रकाशन
विज्ञापन

दस आपत्तियों में से सात हुईं स्वीकृत, तीन अस्वीकृत की गई
जिला पंचायत से लेकर ग्राम पंचायत तक के वार्डों की संख्या घटी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई है। जनसंख्या निर्धारण, वार्डों के परिसीमन और आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार को वार्डों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। क्षेत्र पंचायत की आपत्तियों के निस्तारण में हिंदुआरी द्वितीय के नाम से बने वार्ड को नई गांव के नाम में परिवर्तित किया गया। कुछ क्षेत्र पंचायत वार्डों का जिला पंचायत जुगैल से काटकर पटवध में शामिल करने के आपत्ति को अस्वतीकृत कर दिया गया।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की चल रही तैयारी के क्रम में शनिवार को सभी दस आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया। इसके बाद वार्डों की संख्या भी अंतिम रूप से तय हो गई। इस बाबत डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि पहले ग्राम पंचायतों की संख्या 637 थी जो अंतिम प्रकाशन के बाद इस बार 629 हो गई है। इसी तरह क्षेत्र पंचायत की संख्या 834 से घटकर 781 हो गई है। जिला पंचायत के वार्डों की संख्या 33 की जगह 31 हो गई है। इस बार पिछली पंचवर्षीय की तुलना में ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या में भी कमी आई है। उन्होंने बताया कि पिछली बार ग्राम पंचायत के वार्डों की संख्या 7881 थी जो इस बार घटकर 7773 हो गई है। डीपीआरओ ने बताया कि वार्डों के अनंतिम प्रकाशन के बाद कुल दस आपत्तियां आई थीं। इसमें सात स्वीकार की गईं और तीन अस्वीकार कर दी गईं। उन्होंने बताया कि पनारी, कुलडोमरी, कचनरवा, निगाई के बीडीसी वार्डों की संख में परिवर्तन को लेकर आई आपत्ति निस्तारित हुई। आपत्ति में दुद्धी में क्षेत्र पंचायत के वार्डों की संख्या 78 बन गई थी जिसे सही करने की मांग की गई थी। इसे स्वीकार करते हुए यहां वार्डों की संख्या 77 की गई क्यों कि 77 वार्ड ही बनाए जाने थे। इसी तरह करमा ब्लॉक में 74 वार्ड की जगह 75 वार्ड बनने पर आपत्ति की गई थी। उसे भी निस्तारित कर वार्ड की संख्या 74 की गई। हिंदुआरी बीडीसी क्षेत्र का नाम आपत्ति को निस्तारित करते हुए नई ग्राम पंचायत के नाम पर रखा गया। उन्होंने बताया कि तीन आपत्ति अस्वीकृत की गई। यह तीनों आपत्ति जिला पंचायत जुगैल से कुछ क्षेत्र पंचायतों को पटवध में जोड़ने की मांग से जुड़ी थी। इन तीनों आपत्तियों को औचित्यहीन मानते हुए उन्हें अस्वीकृत कर दिया गया। डीपीआरओ ने बता कि आपत्तियों का निस्तारण कर वार्डों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed