फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Landlord misdeed with minor girl after entered in house sonbhadra police searching accused

शर्मनाक: मकान मालिक ने घर में घुसकर बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 22 Sep 2022 10:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 22 Sep 2022 10:24 PM IST
सार

सोनभद्र में 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मकान मालिक ने घर में घुसकर शर्मनाक करतूत किया। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है।
 

विज्ञापन
Landlord misdeed with minor girl after entered in house sonbhadra police searching accused
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सोनभद्र के कांशीराम आवास पुलिस चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर में घुसकर एक युवक ने 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर दी। रात में पुलिस पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराने जिला अस्पताल पहुंची। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि वह नगर के मोहल्ले में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। गुरुवार दोपहर बाद बड़ी बेटी के साथ पत्नी बाजार गई थी। छोटी बेटी कमरे पर थी। उसी समय मकान मालिक ने घर में घुसकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पत्नी और बड़ी बेटी घर लौटी तो छोटी बेटी रो रही रही थी।
विज्ञापन


पूछने पर आपबीती बताई। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इस संबंध में कांशीराम चौकी इंचार्ज सतीश सिंह का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। महिला पुलिस कर्मी पीड़िता को लेकर जिला अस्पताल में मेडिकल मुआयना के लिए ले गई है। आरोपी युवक फरार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता के आरोपियों को मिले सजा

राष्ट्रीय समाज पार्टी व फूलन सेना ने गुरुवार को आजमगढ़ में चार सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकरी सदर को सौंपा। फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद ने कहा कि अतरौलिया में एक 17 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने राजनितिक दबाव में आरोपियों को छोड़ दिया। कहा कि हत्यारों का गिरफ्तार किया जाय, पीड़ित के परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।

किशोरी को अगवा कर किया था दुष्कर्म
रौनापार थाने में नौ सितंबर 2022 को किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें किशोरी के दादा ने सुनील यादव को नामजद किया था। पुलिस ने गुरवार को नामजद अभियुक्त सुनील यादव मुखबिर की सूचना पर करखिया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed