फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Land marked, sports grounds will soon be built in gram panchayats

511 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनने का रास्ता साफ

Mon, 12 Oct 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Land marked, sports grounds will soon be built in gram panchayats
सोनभद्र। जिले के दस ब्लाकों की 511 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनाने का रास्ता साफ हो गया है। सभी खंड विकास अधिकारियों ने खेल मैदान के लिए भूमि चिह्नित कर अपनी रिपोर्ट सीडीओ को भेज दी है। खेल मैदान में ओपेन जिम और वाकिंग ट्रैक की भी सुविधा होगी। जल्द ही खेल मैदान का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए राबर्ट्सगंज, घोरावल, दुद्धी और ओबरा तहसील के सभी ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनाने का निर्णय लिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बीडीओ को खेल मैदान के लिए जमीन चिह्नित कर कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। एडीओ पंचायतों की देखरेख में ग्राम प्रधानों, सेक्रेटरियों और लेखपालों ने गांवों में खेल मैदान के लिए भूमि चिह्नित कर ली है। विकास विभाग की मानें तो 511 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान के लिए जमीन उपलब्ध हो गई है जबकि 126 गांवों में जमीन नहीं मिली है। खंड विकास अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों में खेल मैदान के लिए चिह्नित भूमि की रिपोर्ट सीडीओ को भेज दी है। खेल मैदान मनरेगा के तहत विकसित किए जाएंगे। इसमें दौड़ के लिए ट्रैक, वॉलीबाल के लिए नेट, पेड़ पौधे लगाए जाएंगेे ताकि खेल मैदान सुंदर व स्वच्छ दिखे। उपलब्ध सरकारी भूखंडों के हिसाब से मैदान विकसित होंगे।
विज्ञापन

-
वर्जन
637 ग्राम पंचायतों में से 511 में ही खेलकूद मैदान के लिए भूमि चिह्नित हुई है। इन गांवों में खेलकूद मैदान बनाने का कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। इससे पूर्व डीएम की अध्यक्षता में खेलकूद विशेषज्ञों के साथ बैठक कर खेल मैदान में व्यवस्था के बारे में सुझाव लिया जाएगा ताकि खिलाड़ियों को सहूलियत मिले।-डॉ. अमित पाल शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इनसेट
तीरंदाजी का प्रशिक्षण देने की भी होगी व्यवस्था
सोनभद्र। नक्सल प्रभावित जिले के रूप में चर्चित सोनभद्र के 511 ग्राम पंचायतों में खेलकूद मैदान के लिए जमीन चिह्नित हो चुकी है। इनमें से कई ग्राम पंचायतों के खेलकूद मैदान में तीरंदाजी का प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जाएगी। युवाओं को तीर धनुष चलाने की बारीकियां सिखाई जाएंगी ताकि वे प्रदेश के अलावा अन्य प्रांतों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर नाम रोशन कर सकें। सीडीओ ने कहा कि जल्द ही तीरंदाजी प्रशिक्षण के लिए भी गांवों का चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed